नवी मुंबई। महावीर इंटरनैशनल, अरिहंत आयोग्यम वाशी द्वारा मेघा हेल्थ चेकअप केम्प का आयोजन आचार्य श्री यशोवर्म सुरीश्वर जी के सानिध्य में गुजरात भवन वाशी में श्री जैन श्वातेम्बर मूर्ती पूजक संघ द्वारा रखा गया।
कैंप के हेड डॉ. बलवन्त चोरड़िया ने बताया कि आचार्य श्री के मंगल पाठ से केम्प का शुभारंम्भ हुआ। केम्प में विभिन्न प्रकार की नई एवं पुरानी बीमारियो का उचित मार्गदर्शन एक्पर्ट डॉक्टरों की टीम द्वारा किया गया। केम्प में 135 लोगों का शुगर, बी.पी, अस्थमा जाँच के अलावा विभिन्न प्रकार के दर्द का अहमदाबाद के प्रक्षिशित डॉ टीम द्वारा नेकपेन कमर दर्द,सायाटिका,स्लीपडिस्प, घुटनो का दर्द,स्ट्रोक, पैरालिसिस, इत्यादि का लाइव ट्रीटमेंट के माध्यम से लोगो ने लाभ प्राप्त किया।
केम्प में डॉ बलवन्त चोरड़िया , डॉ ध्रुव पटेल, डॉ केदार , डॉ विनोद प्रजापति, डॉ निशा, सहित एम पी.सी.टी. हॉस्पिटल टीम का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम की सफलता में राजू दुगड़, नरेश संघवी, मनीष जैन , प्रकाश संचेती, मनोज बाफना, मोहन पामेचा, सुरेश बाफना, राजेश मेहता एंव सम्पूर्ण श्री संघ का सहयोग रहा। यह जानकारी मनीष जैन ने दी
वाशी में मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन

