By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: दिल पे वार, धीमे आवाज़ में – किंग का ‘शायद कोई न सुने’ निकला साइलेंट ब्लास्ट!
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

दिल पे वार, धीमे आवाज़ में – किंग का ‘शायद कोई न सुने’ निकला साइलेंट ब्लास्ट!

Last updated: July 28, 2025 2:33 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

किंग हमेशा से एक्सपेरिमेंट करने से नहीं डरे, लेकिन इस बार तो उन्होंने अपने म्यूज़िक करियर का सबसे शांत और सबसे बोल्ड मोड़ ले लिया है। शायद कोई न सुने, उनका नया ईपी (एल्बम का छोटा वर्ज़न), प्ले लिस्ट या चार्टबस्टर नहीं, बल्कि एक धीमी बगावत जैसा है – ऐसी बगावत जो भीड़ नहीं, अकेलेपन में गूंजती है। सिर्फ तीन ट्रैक्स- लेकिन ऐसा लगता है जैसे तीन खिड़कियाँ खुलती हैं उस कमरे की ओर जहाँ हम अपनी सबसे चुप भावनाएँ छुपा कर रखते हैं। 2023 के ईपी शायद वो सुने की इंट्रोस्पेक्टिव (भीतर झाँकने वाली) लहर को पकड़ते हुए, शायद कोई न सुने की शुरुआत होती है ये ज़िंदगी है से – एक धीमी आँच में सुलगता कन्फेशन। ना कोई बड़ा क्लाइमेक्स, ना शेर-ओ-शायरी की आतिशबाज़ी – बस एक सवाल हवा में तैरता है: क्या हम सच में ज़िंदा हैं, या बस रोबोट मोड में आगे बढ़ रहे हैं? किंग जवाब नहीं ढूंढ़ते, बस उस खामोशी में बैठ जाते हैं।
फिर आता है सब बेअसर – वो गाना जो उन सब के लिए है जिन्होंने मेहनत की, खुद को बदला, आगे बढ़े… और फिर भी दुनिया ने नोटिस तक नहीं किया। यहाँ नारा नहीं, सन्नाटा है। ऐसा लगता है जैसे कोई धीरे-धीरे प्रार्थना कर रहा हो – एक एक्सेप्टेंस कि बदलाव सच्चा होता है, चाहे कोई ताली बजाए या नहीं। और फिर आता है स्पीक सॉफ्टली – जहाँ किंग सबसे ज्यादा कमज़ोर और सबसे ज्यादा सच्चे लगते हैं। जैसे कोई खुद से फुसफुसाकर कुछ कह रहा हो। ये गाना एक लोरी भी है और एक माफ़ीनामा भी – उन हिस्सों के लिए जो हम दुनिया से छुपा कर रखते हैं। जब वो कहते हैं “मेरी जान”, तो लगता है जैसे कोई अंधेरे में कंधे पर हाथ रख रहा हो – कह रहा हो, “जो नर्मी बची है न, उसे संभाल के रख। दुनिया तो उसे घिसने पर तुली है।” इस ईपी के बारे में किंग कहते हैं: “‘शायद कोई न सुने’ बनाते वक्त मेरा मकसद सिर्फ ऐसा म्यूज़िक नहीं था जो चार्ट में चढ़े या प्लेलिस्ट में फिट हो- मैं कुछ ऐसा बनाना चाहता था जो उस वक्त साथ दे, जब कोई साथ नहीं होता। ये गाने वो ख्याल हैं जो मैंने सालों से अपने अंदर दबा रखे थे – कभी ज़ोर से नहीं कहे। ये कोई परफेक्ट कन्फेशन नहीं हैं – ये उलझे हुए, चुपचाप सच हैं। खुद से बात करने जैसे। अगर एक इंसान भी इन गानों को सुनकर थोड़ा कम अकेला महसूस करे, तो मेरे लिए वही काफ़ी है।”किंग का नया ईपी शायद कोई न सुने अब सभी म्यूज़िक प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ठाणे में दंपत्ति आराधना अनुष्ठान का आयोजन
Next Article अनुपमा फेम रुपाली गांगुली ने सावन सोमवार पर परिवार संग महाकालेश्वर मंदिर में टेका माथा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

VDxShouryuv की शुरुआत: पूजा सेरेमनी में विजय देवरकोंडा के साथ दिखे ‘नेचुरल स्टार’ नानी
entertainment
April 21, 2026
तेरापंथ युवक परिषद अहमदाबाद उत्तर द्वारा CPS कार्यशाला की भव्य ग्रेजुएशन सेरेमनी आयोजित
social
April 21, 2026
अबू आसिम आज़मी ने बकरा ईद (ईद-उल-अज़हा) से पहले जानवरों की अनावश्यक घेराबंदी रोकने की मांग
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026
राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष बने अंबरीश तिवारी
state
April 20, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?