By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ड्रीमियाटा ड्रामा की कामयाबी पर रवि दुबे और सरगुन मेहता ने फैंस को जताया आभार, जानें क्या कहा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

ड्रीमियाटा ड्रामा की कामयाबी पर रवि दुबे और सरगुन मेहता ने फैंस को जताया आभार, जानें क्या कहा

Last updated: July 14, 2025 9:15 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

रवि दुबे और सरगुन मेहता ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है। अपने प्रोडक्शन हाउस ड्रीमियाटा एंटरटेनमेंट के जरिए उन्होंने अलग-अलग फॉर्मेट्स में शानदार कंटेंट पेश किए हैं। अपनी क्रिएटिव सोच को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने ड्रीमियाटा म्यूजिक लॉन्च किया, जिससे हिट सॉन्ग ‘वे हानियां’ मिला। अब इस जोड़ी ने अपनी नई शुरुआत ड्रीमियाटा ड्रामा के तहत दमदार और दिलचस्प कहानियां पेश करने का फैसला किया है। ड्रीमियाटा ड्रामा एक ऐसा मंच है, जिसका मकसद परिवारों के लिए खास और दिलचस्प मनोरंजन अनुभव देना है, जिसमें बेहतरीन ड्रामा, म्यूजिक और फिल्में शामिल हैं। अब ड्रीमियाटा ड्रामा ने एक नई उपलब्धि हासिल की है और इस मौके पर ये पावर कपल अपने शानदार सफर के लिए बेहद आभारी हैं।

अपने सोशल मीडिया पर रवि दुबे और सरगुन मेहता ने एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने ड्रीमियाटा ड्रामा की अपनी यात्रा, विचार और भावनाओं को दिखाया। 6 महीने में प्रोडक्शन हाउस ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस खास मौके पर रवि और सरगुन ने लिखा- “6 महीने पहले हमने आपको अपना सपना सौंपा था… और आपने उसे यूं संजोया – 2 मिलियन+ सब्सक्राइबर, 4 बिलियन+ मिनट्स वॉच्ड, 600 मिलियन व्यूज प्लेटफॉर्म पर।
हमारे सपने को संजोने के लिए धन्यवाद।
@dreamiyatadramaa
@sargunmehta”

View this post on Instagram

A post shared by Ravie Dubey (@ravidubey2312)


रवि दुबे और सरगुन मेहता ने मिलकर ड्रीमियाटा एंटरटेनमेंट की शुरुआत की, जिसके बैनर तले उड़ारियां, स्वर्ण घर और जुनूनियत जैसे हिट टीवी शो बनाए गए। दिसंबर 2023 में दोनों ने अपने क्रिएटिव सफर को आगे बढ़ाते हुए ड्रीमियाटा म्यूजिक लॉन्च किया, जिसका पहला गाना “वे हाणियां” यूट्यूब पर 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज और इंस्टाग्राम रील्स पर सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला ट्रैक बन गया। अपने पहले गाने “वे हाणियां” के साथ रवि दुबे और सरगुन मेहता की ड्रीमियाटा म्यूजिक ने म्यूजिक इंडस्ट्री में बड़ी कामयाबी हासिल की है। इस जोड़ी ने 2024 का सबसे पसंद किया जाने वाला गाना दिया और कई रिकॉर्ड भी बनाए।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल का कप्तानगंज विकासखंड के बघौड़ा ग्राम पंचायत में आकस्मिक निरीक्षण
Next Article कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान तेज, हर गांव पहुंचेंगे कार्यकर्ता

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

नाइस इंश्योरेंस लैंडमार्क ने घाटकोपर ज्वेलर्स एसोसिएशन में इंश्योरेंस जागरूकता का दिया संदेश
social
July 26, 2026
माणक गणि झोन ज्ञानशाला के बच्चों का तेरापंथ भवन के प्रांगण मे संपर्क पखवाड़ा का सुंदर आयोजन
social
July 26, 2026
गोयल भवन के प्रांगण में साध्वीश्री राकेशकुमारी आदि साध्वी वृंद के पावन सानिध्य में तेरापंथ-मेरापंथ कार्यशाला का सुंदर आयोजन
social
July 26, 2026
आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर (ATDC) का स्थानांतरण समारोह एवं ‘संबोधि परियोजना’ के द्वितीय चरण का शुभारंभ गरिमामय वातावरण में सम्पन्न
social
July 26, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?