महेश प्रताप/बस्ती गौर। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में संगठन सृजन अभियान और संविधान बचाओ सम्मेलन कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयारी पर चर्चा की गई। आमजन से सीधे संवाद स्थापित करने पर बल दिया। जिलाध्यक्ष विष्णु चोधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज पूरा देश कांग्रेस की ओर आशा भरी नजरों से देख रहा है। राहुल गांधी की स्वीकार्यता दिन-ब-दिन बढ़ रही है। ऐसे समय में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करें। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त तक कांग्रेस को प्रत्येक गांव और बूथ तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया है।
इसके तहत 15 जून तक संगठन सृजन अभियान और संविधान बचाओ सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। आम जनता को जोड़ा जाएगा और पार्टी की नीतियों से अवगत कराया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीकी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे कांग्रेस की उपलब्धियों और विचारधारा को घर-घर पहुंचाएं। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस दौरान निर्मला पासवान, संदीप श्रीवास्तव, ब्लॉक प्रभारी सलाहुद्दीन, ब्लॉक अध्यक्ष कनौजिया दिनेश चोधरी, अब्दुल सलाम, जुनेद अहमद, अरुण कुमार, विनोद कुमार वर्मा, राम लगन गोंड आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

