इंडिपेंडेंट डिस्ट्रीब्यूटर All3Media इंटरनेशनल के साथ मिलकर प्राइम वीडियो ने द ट्रेटर्स – सीज़न वन का प्रीमियर 12 जून को किया। यह शो IDTV के BAFTA और एमी अवॉर्ड जीत चुके ग्लोबल फॉर्मेट का इंडियन अडॉप्टेशन है। पहले सीज़न को BBC स्टूडियोज़ इंडिया प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है।
प्राइम वीडियो ने बताया कि उसका थ्रिल और सस्पेंस से भरपूर अनस्क्रिप्टेड शो द ट्रेटर्स अब अपने दूसरे सीज़न की तैयारी में है। ये शो IDTV के उस ग्लोबल फॉर्मेट पर आधारित है, जिसे BAFTA और एमी जैसे बड़े अवॉर्ड मिल चुके हैं। इसे All3Media इंटरनेशनल के साथ मिलकर बनाया जा रहा है। द ट्रेटर्स आज दुनिया के सबसे तेज़ी से पसंद किए जा रहे रियलिटी शो फॉर्मेट्स में शामिल है, जिसके अब तक 30 से ज़्यादा देशों में 35 से भी ज़्यादा लोकल वर्ज़न बन चुके हैं।
12 जून को रिलीज़ होने के बाद से द ट्रेटर्स – सीज़न वन ने अपने हाई-स्टेक गेमप्ले, हर पल बदलते ट्विस्ट और सांस रोक देने वाले क्लिफहैंगर्स से पूरे देश के दर्शकों का दिल जीत लिया है। हर गुरुवार को नए एपिसोड आने के साथ ही ये शो सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा का हिस्सा बन गया है, जहां फैन्स लगातार रिएक्शन और थ्योरीज़ शेयर कर रहे हैं। पॉप कल्चर का हिस्सा बन चुका ये शो प्राइम वीडियो के अनस्क्रिप्टेड कंटेंट लाइनअप को और मज़बूत बना रहा है। द ट्रेटर्स को अब तक भारत के 88% पिन कोड्स में देखा जा चुका है।
प्राइम वीडियो इंडिया के डायरेक्टर और ओरिजिनल कंटेंट के हेड निखिल माधोक का कहना है, “द ट्रेटर्स को देशभर के दर्शकों से इतना जबरदस्त प्यार मिलते देखना हमारे लिए बहुत ही खुशी की बात है।” उन्होंने आगे कहा है, “इस शो में टेंशन, गेम की रणनीति और इमोशन्स का जो खास मेल है, उसे हमारे होस्ट करण जौहर ने और भी खास बना दिया है।”
उल्लेखनीय है कि राजस्थान के सुर्यगढ़ के एक भव्य महल को बैकड्रॉप बनाकर और करिश्माई होस्ट करण जौहर के साथ, द ट्रेटर्स – सीजन वन में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी 20 जानी-मानी हस्तियों को एक साथ लाया गया है। इसमें शामिल हैं अंशुला कपूर, अपूर्वा, आशीष विद्यार्थी, एलनाज़ नौरोज़ी, हर्ष गुर्जराल, जान्नत जुबैर, जानवी गौर, जैस्मिन भसीन, करण कुंद्रा, लक्ष्मी मांचू, महीप कपूर, मुकेश छाबड़ा, निकिता लूथर, पुरव झा, रफ़्तार, राज कुंद्रा, साहिल सालथिया, सुधांशु पांडे, सूफ़ी मोतीवाला और ऊर्फी जावेद।
ये शो एक ऐसा गेम है जिसमें भरोसा और धोखा आमने-सामने हैं। कुछ लोगों को चुपचाप ‘ट्रेटर’ चुना जाता है, और बाकी को मिलकर उनका भांडाफोड़ करना होता है, इससे पहले कि वो खुद बाहर हो जाएं। हर मिशन, हर इल्ज़ाम और हर वोटिंग ने दर्शकों को बांधे रखा और यही वजह है कि ये शो सिर्फ़ एक हिट नहीं बल्कि फैंस के बीच एक जुनून बन गया है। द ट्रेटर्स – सीजन वन अब प्राइम वीडियो पर एक्सक्लूसिव स्ट्रीम हो रहा है, हर हफ्ते गुरुवार रात 8 बजे नए एपिसोड रिलीज़ होते हैं।
द ट्रेटर्स की वापसी तय, प्राइम वीडियो ने किया दूसरे सीज़न का ऐलान

