By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: रॉनी रॉड्रिग्स की हिंदी फिल्म “मैंने प्यार किया फिर से” का हुआ मुहूर्त
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

रॉनी रॉड्रिग्स की हिंदी फिल्म “मैंने प्यार किया फिर से” का हुआ मुहूर्त

Last updated: June 10, 2025 2:26 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE
Highlights
  • धर्मेंद्र, अरबाज खान, विद्या मलवाड़े, उदित नारायण, राजपाल यादव, गणेश आचार्य की रही उपस्थिति

पर्ल ग्रुप ऑफ कंपनीज के मालिक और सीएमडी रॉनी रॉड्रिग्स अब फिल्म निर्माता भी बन गए हैं. बतौर प्रोड्यूसर उनकी हिंदी फिल्म “मैंने प्यार किया फिर से” का मुहूर्त मुम्बई में बहुत ही भव्य अंदाज मे हुआ जहां कई सेलिब्रिटीज की उपस्थिति देखी गई।
इस अवसर पर रॉनी रॉड्रिग्स के पुत्र चार्ल्स और काडेन का 11वां बर्थडे मुम्बई के फाइव स्टार होटल सहारा स्टार में भव्य रूप से मनाया गया। जहां रॉनी रॉड्रिग्स की पूरी फैमिली और करीबी दोस्त के अलावा धर्मेंद्र, अरबाज खान, विद्या मलवाड़े, उदित नारायण, दिलीप सेन, राजपाल यादव, सोनू बगगड़, गणेश आचार्य, ब्राइट आउटडोर मीडिया के योगेश लखानी, कंगना शर्मा, दीपक तिजोरी सहित कई हस्तियां उपस्थित थीं। सभी ने चार्ल्स और काडेन को बर्थडे की ढेरों बधाई और शुभकामनाएं दी। ऎक्ट्रेस व इंफ्लुएंसर एकता जैन ने कार्यक्रम की शानदार एंकरिंग की।
गणेश वंदना से प्रोग्राम की शुरुआत हुई. सारे मेहमानों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया गया. सभी कलाकारों की धमाकेदार एंट्री के साथ रॉनी रॉड्रिग्स ने पुत्र मार्टिन के साथ क्लेप देकर मुहूर्त किया. उन्होने न केवल इस फिल्म की कहानी लिखी है बल्कि गीत भी लिखे हैं। पीबीसी मोशन पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बन रही फिल्म “मैंने प्यार किया फिर से” के निर्माता रॉनी रॉड्रिग्स, निर्देशक साबिर शेख, एसोसिएट प्रोड्यूसर कीर्ति कदम, लेखक निसार अख्तर, संगीतकार दिलीप सेन, डीओपी नौशाद प्रकर, एक्शन डायरेक्टर मोहन बगगड़, एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हिमांशु झुनझुनवाला, कास्टिंग डायरेक्टर एकता जैन हैं. फिल्म का एक गीत उदित नारायण की आवाज में रिकार्ड किया गया है जिसे उदित नारायण ने स्टेज पर गाकर सुनाया।
महान अभिनेता धर्मेंद्र ने कहा कि फिल्म “मैंने प्यार किया फिर से” एक मिक्स वेज जैसी फिल्म है जिसमें हर प्रकार के मसाले और तड़के मिलेंगे. इस फिल्म के प्रोड्यूसर और पूरी टीम को मेरी ओर से बहुत सी दुआएं हैं. फिल्म मे अरबाज खान भी हैं उनके साथ “जब प्यार किया तो डरना क्या” करके मजा आया था. फिल्म खूब चले यही हमारा आशीर्वाद है।”
अरबाज खान ने कहा कि धर्मेंद्र जी के साथ एक बार और काम करने का मौका मिलेगा यही मेरे लिए सम्मान की बात है. मैं प्रोड्यूसर रॉनी रॉड्रिग्स और फिल्म से जुड़े हर कलाकार, टीम को शुभकामनाएं देता हूं. रॉनी सर के दो बच्चे भी फिल्म मे हमारे साथ काम कर रहे हैं. फिल्म की कहानी, स्क्रिप्ट और डायलॉग अच्छे हैं, किरदार बेहतर है. मैं इस पिक्चर को लेकर उत्साहित हूं।”
राजपाल यादव ने कहा कि जब उनसे कहा गया कि फिल्म मे धर्मेंद्र जी काम कर रहे हैं तो उसके बाद मैंने न कहानी सुनी और न अपना किरदार और इस पिक्चर के लिए हां कह दिया क्योंकि उनके साथ काम करने की मेरी वर्षो की ईच्छा पूरी हो रही है।
रियल लाइफ इंस्पेक्टर विजय इसमे पुलिस अधिकारी का रोल कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगले जन्म में भी भगवान मुझे पुलिस वाला बनाए, मेरी ऐसी कामना है।
मुम्बई में आयोजित शानदार पार्टी मे अद्भुत केक कटिंग के बाद जन्मदिन मनाया गया।
उल्लेखनीय है कि “मिड डे शो बिज़ आइकॉन्स” अवार्ड सहित रॉनी रॉड्रिग्स को कई सम्मान और अवार्ड से नवाजा गया है। लोगों में खुशियाँ बाँटना और जरूरतमंद की जरूरत पूरी करना पसंद करने वाले बिज़नसमैन और परोपकारी रॉनी रोड्रिग्स न केवल एक सफल व्यापारी हैं बल्कि उनके दिल मे गरीबों और जरूरतमंदों के लिए भी बहुत परोपकारी भावना है। वह समाजसेवी के रूप में कई तरह की मदद करते रहते हैं और लोगों की दुआएं लेते रहते हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article बस्ती में हाई वोल्टेज करंट से दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों में आक्रोश
Next Article नंदामुरी बालकृष्ण, बोयापति श्रीनु और 14 रील्स प्लस की ‘अखंडा 2: तांडवम’ का टीजर आया,  25 सितंबर होगी रिलीज

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

“विलेन से कभी नफ़रत नहीं हो सकती”, विक्रांत मैसी ने बताया राजकुमार हिरानी की फिल्मों की खासियत
entertainment
June 23, 2026
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 जल्द होगा खत्म? तुलसी विरानी के सफर को लेकर बढ़ी चर्चा
entertainment
June 23, 2026
चेन्नई के अम्पा स्काईवन मॉल ( डबल ड्रिबल) में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
social
June 23, 2026
नीति मोहन और यासिर देसाई का ‘तेरी उम्मीद… आज भी’ नए अंदाज़ में लौटा, नई जनरेशन के लिए नई फीलिंग्स के साथ
entertainment
June 23, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?