By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अमेरिका ने दी पाक को चेतावनी, आतंकियों को फंडिंग रोके तो ही बेलआउट
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

अमेरिका ने दी पाक को चेतावनी, आतंकियों को फंडिंग रोके तो ही बेलआउट

Last updated: December 19, 2018 6:55 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

वाशिंगटन:अमेरिका का कहना है कि पाकिस्तान ने आईएमएफ से जिस बेलआउट की गुहार लगाई है उसको पाने के लिए उसे आतंकियों का वित्तपोषण रोकने और अफगानिस्तान का सहयोग करने में और प्रगति करनी होगी। साथ ही उसे चीन से लिए गए कर्जे के बारे में पारदर्शिता बरतनी होगी। गौरतलब है कि गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा पाकिस्तान आईएमएफ से मदद चाहता है। एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने अपना नाम न छापने की शर्त पर कहा, निगरानी संस्था वित्तीय कार्यवाही कार्यबल (एफएटीएफ) के तहत आतंकियों का वित्तपोषण और धनशोधन एक बहुपक्षीय चिंता है। यह आईएमएफ के जनादेश के साथ जुड़ा हुआ है। आईएमएफ से बेलआउट पाने के लिए पाकिस्तान का इस चिंता को स्वीकार करना अहम है।
जून में एफएटीएफ ने पाकिस्तान को उन देशों की अपनी ग्रे सूची में डाल दिया था जिन्हें वह आतंकियों का वित्तपोषण करने और धनशोधन करने में शामिल मानता है और उनकी निगरानी करता है। अधिकारी ने कहा, पाकिस्तान को चीन से लिए गए धन के बारे में पारदर्शिता दिखानी होगी। यह एक अहम शर्त होगी। अन्य अमेरिकी अधिकारी भी साफ कर चुके हैं कि बेलआउट में मिली राशि से पाकिस्तान को चीन का कर्ज चुकाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
एक अन्य अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान को बेलआउट तभी मिले जब वह अफगान शांति प्रक्रिया में और अधिक सहयोग करे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को लिखे एक व्यक्तिगत पत्र में यह मुद्दा शामिल कर चुके हैं। अमेरिका की ओर से प्रस्तावित स्थितियों की सूची लंबी है। इससे साफ है कि पाकिस्तान के बारे अमेरिका का मौजूदा रुख क्या है। अफगानिस्तान में सोवियत हस्तक्षेप के खिलाफ पाकिस्तान अमेरिका का सहयोगी था लेकिन इधर के वर्षों में दोनों के रिश्तों में काफी तनाव रहा है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ब्रिटेन में प्रधानमंत्री थेरेसा मे के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव
Next Article मैं ऐसा प्रधानमंत्री नहीं था जो प्रेस से घबराता हो : मनमोहन सिंह

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पेपर लीक से छात्रों का भविष्य छीनने वाले मोदी छात्रों से मांगे माफी : राहुल
national
August 2, 2026
विद्या, विनय, विवेक का त्रिवेणी संगम युवाचार्य महावीर – मुनिश्री डॉ. पुलकित कुमार
social
August 2, 2026
जीवन में विषयासक्ति से बचने का हो प्रयास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
social
August 2, 2026
कांदिवली में हुआ युवाचार्य वर्धापना का भव्य आयोजन
social
August 2, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?