By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ब्रिटेन में प्रधानमंत्री थेरेसा मे के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

ब्रिटेन में प्रधानमंत्री थेरेसा मे के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

Last updated: December 19, 2018 6:52 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

लंदन:ब्रिटेन में विपक्ष के नेता जेरेमी कोरबिन ने प्रधानमंत्री थेरेसा मे के खिलाफ सोमवार को संसद में अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। हालांकि यह गैर बाध्यकारी है, पर पहले से ही भारी दबाव झेल रही थेरेसा पर इससे दबाव और बढ़ गया है।

कोरबिन ने यह कदम तब उठाया जब थेरेसा ने सांसदों से कहा कि इस तरह बार-बार मतदान कराने से नए साल में उनके ब्रेग्जिट समझौते पर होने वाले मतविभाजन में और देरी होगी। थेरेसा ने कहा कि ब्रेग्जिट समझौते पर मतदान अगले साल 14 जनवरी से शुरू हो रहे हफ्ते में होगा। पहले यह 11 दिसंबर को कराया जाना था, पर हार की आशंका के बीच इसको टाल दिया गया था।

लेबर पार्टी के नेता कोरबिन ने संसद में प्रस्ताव रखने से पहले सोमवार को सांसदों से कहा, प्रधानमंत्री सार्थक मतदान के लिए ‘हाउस ऑफ कॉमंस’ को अनुमति देने में नाकाम रही हैं। इसलिए उनमें इस सदन को कोई विश्वास नहीं है। उन्होंने कहा, इस हफ्ते मतदान सुनिश्चित कराने के लिए मेरे हिसाब से यही कदम एकमात्र रास्ता था।

सरकार को इस गैर बाध्यकारी मतदान पर सहमत होना ही पड़ेगा। हालांकि इसके सफल होने की स्थिति में भी थेरेसा के लिए पद छोड़ना अनिवार्य नहीं होगा। हाउस ऑफ कॉमंस के अधिकारियों ने कहा, यह सरकार तय करेगी कि इस प्रस्ताव पर बहस और मतदान हो या नहीं। लेकिन संसदीय परंपरा है कि ऐसे किसी अनुरोध को स्वीकृति दी जाए।

पिछले हफ्ते थेरेसा के अपने कंजरवेटिव सहयोगियों ने ही उनकी ब्रेग्जिट रणनीति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। हालांकि थेरेसा इसमें बच गईं लेकिन इससे यह जाहिर हुआ कि उनके संसदीय दल के एक तिहाई सदस्य उन्हें हटाने की सोच रहे थे।

थेरेसा ने कहा कि ब्रिटेन अगले वर्ष 29 मार्च को योजनाबद्ध तरीके से यूरोपीय संघ (ईयू) से अलग हो जाएगा। उन्होंने ईयू सदस्यता पर एक और जनमत संग्रह कराने का प्रस्ताव साफ खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि यह उन ब्रिटिश लोगों के विश्वास को तोड़ देगा जिन्होंने 2016 में ईयू छोड़ने और ब्रिटिश राजनीति की अखंडता को अपरिवर्तनीय क्षति से बचाने के के पक्ष में वोट डाला था।

ब्रिटेन की संसद में ब्रेग्जिट पर फिर होगा मतदान
सदन हाउस ऑफ कामंस में जनवरी के मध्य में सांसदों के मतदान कराने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने कहा कि ब्रेग्जिट समझौते पर नये वर्ष के बाद सात जनवरी से स्थगित बहस पर चर्चा शुरू की जाएगी जबकि इसके अगले सप्ताह संसद (हाउस ऑफ कामंस) में मतदान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई भी समझौता नहीं होने की स्थिति में तैयारी पर चर्चा के लिए वरिष्ठ मंत्री मंगलवार को डाउनिंग स्ट्रीट में विचार-विमर्श करेंगे। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक एक्सचेकर के चांसलर फिलिप हैमंड ब्रेग्जिट के लिए ब्रिटेन की तैयारी में मदद के लिए दो अरब पौंड की अतिरिक्त घोषणा करेंगे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article GSAT-7A के प्रक्षेपण की श्री हरिकोटा में उल्टी गिनती शुरू
Next Article अमेरिका ने दी पाक को चेतावनी, आतंकियों को फंडिंग रोके तो ही बेलआउट

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पेपर लीक से छात्रों का भविष्य छीनने वाले मोदी छात्रों से मांगे माफी : राहुल
national
August 2, 2026
विद्या, विनय, विवेक का त्रिवेणी संगम युवाचार्य महावीर – मुनिश्री डॉ. पुलकित कुमार
social
August 2, 2026
जीवन में विषयासक्ति से बचने का हो प्रयास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
social
August 2, 2026
कांदिवली में हुआ युवाचार्य वर्धापना का भव्य आयोजन
social
August 2, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?