By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ICC Test Ranking: विराट टॉप पर बरकरार
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

ICC Test Ranking: विराट टॉप पर बरकरार

Last updated: December 11, 2018 2:44 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

दुबई:भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आईसीसी की बल्लेबाजों की ताजा विश्व रैंकिंग में अपना नंबर एक स्थान बरकरार रखा है और चेतेश्वर पुजारा शीर्ष पांच में शामिल हो गये हैं जबकि जसप्रीत बुमराह गेंदबाजों में अपनी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल करने में सफल रहे।
पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडीलेड टेस्ट मैच में 123 और 71 रन की पारियां खेली जिससे वह बल्लेबाजी रैंकिंग में जो रूट और डेविड वार्नर को पीछे छोड़कर चौथे नंबर पर पहुंच गये हैं। वह तीसरे नंबर पर काबिज स्टीवन स्मिथ से 55 अंक पीछे और पांचवें नंबर के रूट से 39 अंक आगे हैं।
कोहली बल्लेबाजों में शीर्ष पर बने हुए हैं लेकिन न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन तेजी से उनके करीब पहुंच रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन से विलियमसन ने 900 रेटिंग अंक हासिल करने वाले न्यूजीलैंड के पहले और दुनिया के 32वें बल्लेबाज बन गये हैं।
विलियमसन ने अबुधाबी में न्यूजीलैंड की 123 रन की जीत के दौरान 89 और 139 रन की दो उम्दा पारियां खेली। इससे उन्हें 37 रेटिंग अंकों का फायदा हुआ वह स्मिथ को पीछे छोड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गये। उनके अब 913 अंक हैं।
कोहली पहले टेस्ट मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाये। उन्होंने तीन और 34 रन बनाये जिससे उन्हें 15 अंकों का नुकसान हुआ। अब कोहली के 920 अंक हैं तथा उनके और विलियमसन के बीच सात अंकों का अंतर रह गया है। भारतीय कप्तान को अब पर्थ में दूसरे टेस्ट मैच में अच्छा प्रदर्शन करना होगा नहीं तो उन्हें अपनी नंबर एक रैंकिंग गंवानी पड़ सकती है।
एडीलेड टेस्ट मैच में दूसरी पारी में अच्छा प्रदर्शन करने वाले अंजिक्य रहाणे भी बल्लेबाजी रैंकिंग में दो पायदान ऊपर 17वें स्थान पर पहुंच गये। लोकेश राहुल (26वें), मुरली विजय (45वें) और रोहित शर्मा (53वें) नीचे खिसके हैं।
गेंदबाजी में भारतीय तेज गेंदबाज बुमराह अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 33वीं रैंकिंग पर पहुंच गये हैं। उन्होंने मैच में छह विकेट लिये जिससे वह पांच पायदान आगे बढ़ने में सफल रहे। स्पिनर रविचंद्रन अश्विन एक पायदान आगे छठे स्थान पर काबिज हो गये हैं।
मोहम्मद शमी 23वें और इशांत शर्मा 27वें स्थान पर बने हुए हैं। आस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क दो पायदान ऊपर 16वें स्थान पर पहुंच गये हैं।
नए खिलाड़ियों में आस्ट्रेलिया के मार्कस हैरिस ने बल्लेबाजी रैंकिंग में 116वें स्थान के साथ रैंकिंग में प्रवेश किया जबकि न्यूजीलैंड के आफ स्पिनर विलियम सोमरविले ने गेंदबाजी रैंकिंग में 63वें और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने 111वां स्थान हासिल किया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article शिवसेना बोली, ‘ये कांग्रेस की जीत तो नहीं, लोगों का गुस्सा है’
Next Article बिहार में तेजस्वी यादव ने कांग्रेस से मांगी महागठबंधन की ‘ड्राइविंग सीट’

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

विपक्ष के नेता के तौर पर मेरा दो वर्ष का हर दिन जनता की आवाज सत्ता तक पहुंचाने को समर्पित : राहुल
national
June 27, 2026
नाइस इंश्योरेंस के चिराग एवं गणपत डागलिया को सम्मानित करने उनके ऑफिस में आए अधिकारी
Mumbai / Maharshtra
June 27, 2026
आत्मावलोकन कर स्वयं में करें परिष्कार : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
social
June 27, 2026
भारतीय वायुसेना में चयन से ऋषभ दूबे ने बढ़ाया जनपद का गौरव, क्षेत्र में खुशी की लहर
state
June 27, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?