By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: बिहार में तेजस्वी यादव ने कांग्रेस से मांगी महागठबंधन की ‘ड्राइविंग सीट’
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

बिहार में तेजस्वी यादव ने कांग्रेस से मांगी महागठबंधन की ‘ड्राइविंग सीट’

Last updated: December 11, 2018 2:48 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

पटना: लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने कांग्रेस से बिहार में महागठबंधन के लिए अपने लिए नेतृत्व करने की मांग की. सोमवार को दिल्ली में विपक्षी दलों की बैठक में तेजस्वी ने जो कुछ कहा उससे ये साफ हो गया है कि तेजस्वी अपने लिए बड़ी भूमिका चाहते हैं. तेजस्वी की तरफ से एक प्रेस रिलीज़ जारी की गई है. तेजस्वी ने सबसे पहले आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की ओर से शुभकामनाएं दीं. फिर उन्होंने आरजेडी की ओर से बिंदुवार अपनी बातें रखीं.
# तानाशाही मिजाज़ ने देश में अघोषित इमरजेंसी लगा दी है. संवैधानिक संस्थाओं को मृतप्राय किया जा रहा है.
# केंद्रीय एजेंसियों का लगातार दुरुपयोग करते हुए विपक्ष के नेताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है. हमारे संदर्भ में सीबीआई के हवाले से जो खबर आई है उससे हालात और भयावह लगते हैं.
# अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़े वर्ग और अल्पसंख्यकों को लगातार मुख्यधारा से बहिष्कृत करने की कार्रवाई हो रही है.
# किसानों, नौजवानों और लहूलुहान अर्थव्यवस्था के मद्देनजर हम सभी दलों को मुद्दा आधारित संघर्ष को लोगो तक फौरी तौर पर ले जाना होगा.
# सीटों का तालमेल शीघ्र किया जाए और आकलन एक-एक सीट के आधार पर हो.
# कांग्रेस एक बड़ी पार्टी है अतः उनकी भूमिका भी बनती है लेकिन उन्हें हर क्षेत्र/राज्य के मजबूत दल को महत्वपूर्ण निर्णय मसलन मुद्दे, और अन्य दलों के सम्मिलित करने आदि में ड्राइविंग सीट देनी चाहिए.
# हमें यह हमेशा सोचना चाहिए कि राज्य की राजनीति और वहां की सफलता राष्ट्रीय राजनीति के तेवर बदलेगी.
# सबसे महत्वपूर्ण है कि अगर हम एक साथ नहीं आये तो संविधान ख़त्म कर दिया जाएगा. ज़ोर प्री-पोल (चुनाव से पहले ) अलायन्स पर हो और इसके अलावा पोस्ट पोल अलायन्स की संभावना रखनी चाहिए.
तेजस्वी यादव ने सीट शेयरिंग शीघ्र कराने और फिर महागठबंधन में मुद्दे और कौन दल शामिल हो या न हो इसमें उनकी अहम भूमिका को लेकर ड्राइविंग सीट की मांग कर अपना पासा फेंक दिया है.

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ICC Test Ranking: विराट टॉप पर बरकरार
Next Article SC- ‘दुष्‍कर्म पी‍ड़‍िताओं से अछूत जैसा व्‍यवहार ठीक नहीं, वन स्टॉप सेंटर बनाया जाए’

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

विपक्ष के नेता के तौर पर मेरा दो वर्ष का हर दिन जनता की आवाज सत्ता तक पहुंचाने को समर्पित : राहुल
national
June 27, 2026
नाइस इंश्योरेंस के चिराग एवं गणपत डागलिया को सम्मानित करने उनके ऑफिस में आए अधिकारी
Mumbai / Maharshtra
June 27, 2026
आत्मावलोकन कर स्वयं में करें परिष्कार : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
social
June 27, 2026
भारतीय वायुसेना में चयन से ऋषभ दूबे ने बढ़ाया जनपद का गौरव, क्षेत्र में खुशी की लहर
state
June 27, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?