नई दिल्ली:केंद्र सरकार द्वारा बनाई गई मंत्री स्तरीय समिति ने एयर इंडिया की अनुषंगी एआईएटीएसएल एयर इंडिया एयर ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड को किसी चुनिंदा खरीदार के हाथों बेचने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि यह कंपनी हवाई अड्डे पर उतरे विमानों के लिए अगली उड़ान से पहले विभिन्न प्रकार की सेवाएं प्रदान करती है। यह मंजूरी ऐसे समय आई है जब सरकार एयर इंडिया को पटरी पर लाने की कोशिशों में जुटी है। इसमें एयरलाइन के कम महत्वपूर्ण संपत्ति की बिक्री शामिल है। अधिकारी ने कहा कि वित्त मंत्री अरुण जेटली की अध्यक्षता वाली समिति ने एयर इंडिया एयर ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड की बिक्री के लिए प्रारंभिक सूचना ज्ञापन के साथ रुचि पत्र (ईओआई) को मंजूरी दे दी है। इस बिक्री से प्राप्त राशि का उपयोग एयर इंडिया के कर्ज भुगतान में किया जाएगा।
एयर इंडिया की सहायक कंपनी AIATSL को बेचने पर मुहर

