मुंबई। तेरापंथ भवन मालाड में शासन श्री साध्वी श्री सोमलता जी आदि साध्वीवृंद के सान्निध्य में श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा मुंबई के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री नरेंद्र जी तातेड़ का मालाड की धरा पर हुआ प्रथम व भव्य स्वागत । शासन श्री साध्वी सोमलता जी ने आप के सफलतम एवं उज्जवल कार्यकाल के लिए आशीर्वाद प्रदान करते हुए संघ एवं संघपति के प्रति पूर्ण समर्पित रहते हुए निष्ठा के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।
स्थानीय सभा के अध्यक्ष श्री दलपत बाबेल ने अभिनंदन करते हुए सफलतम कार्यकाल की मंगलकामना प्रेषित की। महासभा कार्यकारिणी सदस्य श्री राजेन्द्र मुणोत ने तपस्वी-श्रावक कार्यकर्ता के रुप में आपका परिचय प्रस्तुत किया। अध्यक्ष श्री तातेड़ ने पुज्यप्रवर के प्रति कृतज्ञता के भावों को व्यक्त करते हुए साध्वीवरा के मंगल आशीर्वाद को शिरोधार्य कर मुम्बई श्रावक समाज की आकाक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प लिया ।
सभा मालाड मंत्री श्री संजय मुणोत, पूर्व अध्यक्ष श्री प्यार चंद मेहता, आचार्य श्री भिक्षु समाधि स्थल संस्थान के अध्यक्ष श्री ख्यालीलाल तातेड़, महासभा के प्रभारी एवं सहचुनाव अधिकारी श्री अशोक जी तातेड़ तेयुप अध्यक्ष दिलीप चपलोत, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र मुथा, देवेंद्र कावड़िया, भरत लोढ़ा, भैरूलाल चपलोत ने कुमकुम तिलक एवं सम्मान के प्रतीक स्वरुप दुपट्टा पहनाकर नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री नरेंद्रजी तातेड़ स्वागत एवं अभिनंदन किया ।
इस अवसर पर श्री महेंद्र तातेड़, विमल सोनी, बाबूलाल लोढ़ा, शिल्पीन तातेड़, प्रमोद सूर्या, नीरज बंब, कांता तातेड़ एवं अनेक गणमान्य व्यक्तियों सहित परिवारिक जन उपस्थित रहें।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री तातेड़ का मालाड में हुआ प्रथम स्वागत, लिया शासन श्री से आशीर्वाद

