नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण के लिए आज 9 राज्यों की 72 संसदीय सीटों पर वोटिंग हुई। चुनाव आयोग के अनुसार, चौथे चरण में 64 फीसदी मतदान हुआ है। पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 66.46 फीसद मतदान हुआ है। महाराष्ट्र की 17, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की 13-13, पश्चिम बंगाल की आठ, मध्य प्रदेश और ओडिशा की 6-6, बिहार की 5 और झारखंड की 3 सीटों पर मतदान हुआ। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग लोकसभा सीट पर भी मतदान हुआ। अनंतनाग सीट पर तीन चरणों में मतदान कराया जा रहा है।
किस राज्य में कितना पड़ा वोट
बिहार-53.67%
जम्मू-कश्मीर-9.79%
मध्य प्रदेश- 65.86%
महाराष्ट्र- 51.06%
ओडिसा- 64.05%
राजस्थान- 62.86%
उत्तर प्रदेश-53.12%
पश्चिम बंगाल-76.47%
झारखंड-63.40%
चौथे चरण में 64 फीसद हुआ मतदान

