By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: 16 मई को भोपाल में होगा राम चरण स्टारर पेड्डी का मेगा ट्रेलर लॉन्च
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

16 मई को भोपाल में होगा राम चरण स्टारर पेड्डी का मेगा ट्रेलर लॉन्च

Last updated: May 9, 2026 2:15 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

पेड्डी पहले ही साल 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में अपनी जगह बना चुकी है, जिसमें ग्लोबल स्टार राम चरण लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म में जान्हवी कपूर और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में हैं, और अनाउंसमेंट के बाद से ही इसे लेकर फैंस और इंडस्ट्री के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। इसी बढ़ते क्रेज के बीच अब फिल्म के प्रमोशन को नई रफ्तार देते हुए टीम 16 तारीख को भोपाल पहुंचने जा रही है, जहां से एक्साइटमेंट और भी बढ़ने वाली है।
हमने अपने सूत्रों से खास तौर पर जाना है कि पेड्डी का ट्रेलर अगले वीकेंड शनिवार को भोपाल में होने वाले भव्य लॉन्च इवेंट में रिलीज किया जा सकता है। इस खास मौके पर राम चरण, निर्देशक बुची बाबू साना, निर्माता वेंकट सतीश किलारू, सुकुमार और जान्हवी कपूर के शामिल होने की उम्मीद है। इस इवेंट की भव्यता को और खास बनाने के लिए ए. आर. रहमान के भी मौजूद रहने और लाइव परफॉर्मेंस देने की संभावना है। बड़े स्तर पर प्लान किया जा रहा यह लॉन्च इस साल के सबसे बड़े फिल्म इवेंट्स में से एक साबित हो सकता है। फिल्म की एडवांस बुकिंग को अमेरिका में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। वहीं हाल ही में सुकुमार ने पेड्डी के सेट्स का दौरा किया था और फिल्म के ओवरऑल कंटेंट की काफी सराहना की। फिल्म का अब तक सामने आया हर कंटेंट दर्शकों तक शानदार तरीके से पहुंचा है और हर तरफ लोगों से मजबूत जुड़ाव बना रहा है।
हर नए कंटेंट के साथ, पेड्डी सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक बनती जा रही है। फिल्म का हर कंटेंट ड्रॉप चाहे वो टीज़र हो, “चिकिरी चिकिरी” गाना हो, “रई रई रा रा” गाना हो या पोस्टर-शानदार ढंग से काम कर गया है। हर एक चीज़ हमें बहुत ही अनोखे तरीके से पेड्डी की दुनिया में ले गई है। यह पूरी तरह से कंटेंट की सफलता है, जिसमें कोई दिखावा नहीं है। बुची बाबू सना द्वारा लिखित और निर्देशित, पेड्डी में राम चरण मुख्य भूमिका में हैं, उनके साथ शिव राजकुमार, जान्हवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू नजर आएंगे। वेंकट सतीश किलारू द्वारा उनके बैनर ‘वृद्धि सिनेमाज’ के तहत और प्रमुख प्रोडक्शन हाउस ‘मैत्री मूवी मेकर्स’ के सहयोग से निर्मित, तथा उत्तर भारत में ‘जियो स्टूडियोज’ द्वारा रिलीज की जा रही यह फिल्म 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में आने वाली है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘देवेंद्र फडणवीस नए पुणे के शिल्पकार’, बनने के बाद पुणे में रोज एक बलात्कार, कोयता गैंग, ड्रग्स और गुंडागर्दी बढ़ी: हर्षवर्धन सपकाल
Next Article राम चरण की ‘पेड्डी’ ने नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, प्रीमियर से पहले महज 4 घंटे में किया $100K का प्री-सेल्स पार!

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

“फनरल” का हिंदी रीमेक बनाएंगे रवि भागचंदका, बोले- दिल छू गई कहानी
entertainment
May 9, 2026
JIWO और ज्ञान गंगोत्री काव्य मंच के कार्यक्रमों में सांस्कृतिक गौरव एवं देशभक्ति का सुंदर संगम
Mumbai / Maharshtra
May 9, 2026
जीतो बैंगलोर नॉर्थ के अंतर्गत स्वयम् – वी कनेक्ट की सफल व्यवसायिक मीटिंग
social
May 9, 2026
हेली शाह की लोकप्रिय सीरीज़ ‘गुल्लक 5’ में एंट्री, कहानी में आएगा नया इमोशनल ट्विस्ट
entertainment
May 9, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?