सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ज़ी स्टूडियोज़ और प्रेरणा अरोड़ा की ‘जटाधारा’ 7 नवंबर 2025 को बड़े पर्दे पर धूम मचाने को हैं तैयार, शानदार मोशन पोस्टर के साथ लॉक किया रिलीज़ डेट
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

ज़ी स्टूडियोज़ और प्रेरणा अरोड़ा की ‘जटाधारा’ 7 नवंबर 2025 को बड़े पर्दे पर धूम मचाने को हैं तैयार, शानदार मोशन पोस्टर के साथ लॉक किया रिलीज़ डेट

Last updated: September 15, 2025 2:07 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

सुदीप बाबू और सोनाक्षी सिन्हा के अभिनय से सजी भव्य और रोमांचकारी फ़िल्म ‘जटाधारा’ का लंबा इंतज़ार हुआ खत्म क्योंकि 7 नवंबर 2025 को हिंदी के साथ तेलुगु भाषा में बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही यह फ़िल्म धमाल मचाने को तैयार है। गौरतलब है कि ज़ी स्टूडियोज़ और प्रेरणा अरोड़ा द्वारा फिल्म के कैरेक्टर पोस्टर और धमाकेदार टीज़र जारी होने के बाद से ही दर्शकों के बीच इस फ़िल्म को लेकर उत्साह बना हुआ है और वे बड़ी बेसब्री से इस महाकाव्य की दुनिया में कदम रखने का इंतज़ार कर रहे हैं। आज जब फिल्म निर्माताओं ने एक ज़बरदस्त मोशन पोस्टर के साथ इसकी रिलीज़ डेट का ऐलान कर दिया है, तो इसने दर्शकों के उत्साह को अगले स्तर तक पहुँचा दिया है।
ऊर्जा से भरपूर है, दैवीय मंत्रों की गूंज के साथ ब्रह्मांडीय दृश्य प्रस्तूर करते इस पोस्टर में सुदीप बाबू के साथ सोनाक्षी सिन्हा, दिव्या खोसला, शिल्पा शिरोडकर, इंदिरा कृष्णा, रवि प्रकाश, नवीन नेनी, रोहित पाठक, झाँसी, राजीव कनकाला, शुभलेखा सुब्बाकर समेत अन्य कलाकारों की दमदार उपस्थिति दिखाई गई है। इसे आप अच्छाई और बुराई के साथ प्रकाश और अंधकार, मानव इच्छा और ब्रह्मांडीय नियति का एक भव्य टकराव भी कह सकते हैं। इस सिलसिले में ज़ी स्टूडियोज़ के सीईओ उमेश कुमार बंसल का कहना है, “ज़ी स्टूडियोज़ जिस तरह ‘जटाधारा’ को दुनिया तक पहुँचाने का प्रयत्न कर रहा है, उस पर हमें गर्व है। यकीन मानिए यह सिर्फ़ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक ऐसा अनुभव है जो स्केल, कहानी और दृष्टिकोण को नए स्तर पर ले जाएगा। हमें यकीन है कि हमारे साझेदार एस के जी इंटरप्राइजेज के साथ, सुदीप बाबू, सोनाक्षी सिन्हा और पूरी टीम दर्शकों को एक ऐसी दुनिया में ले जाएंगे, जैसा उन्होंने पहले कभी नहीं देखा होगा।”
प्रेज़ेंटर और प्रोड्यूसर, प्रेरणा अरोड़ा ने कहा, “‘रुस्तम’ की सफलता के बाद मैं ज़ी स्टूडियोज़ के साथ एक और बड़ी साझेदारी लेकर आई हूँ। यह मेरे लिए गर्व और आभार का क्षण है। यह फिल्म एक गहराई से जुड़ी कहानी है, जो हमारी सांस्कृतिक जड़ों को वैश्विक स्तर की सिनेमाई दृष्टि के साथ जोड़ती है। हमारी टीम के साथ हम दर्शकों को एक अनोखा अनुभव देने जा रहे हैं, जो भावनात्मक रूप से प्रभावशाली और दृश्य रूप से अविस्मरणीय होगा।”निर्देशक अभिषेक जैसवाल और वेंकट कल्याण भी इस सिलसिले में कहते हैं,”‘जटाधारा’ एक लोककथा पर आधारित है, जहाँ अंधकार दैवीय शक्ति से टकराते हुए, दर्शकों को ईश्वर की उपस्थिति का एहसास कराता है। यह विश्वास, डर और ब्रह्मांडीय नियति की कहानी है।”ज़ी स्टूडियोज़ और प्रेरणा अरोड़ा द्वारा प्रस्तुत ‘जटाधारा’ का निर्माण उमेश कुमार बंसल, शिविन नारंग, अरुणा अग्रवाल, प्रेर्ना अरोड़ा, शिल्पा सिंघल और निखिल नंदा द्वारा किया गया है। को-प्रोड्यूसर अक्षय केजरीवाल और कुस्सुम अरोड़ा हैं। क्रिएटिव प्रोड्यूसर दिव्या विजय और सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर भाविनी गोस्वामी हैं। फिल्म का दमदार साउंडस्केप ज़ी म्यूज़िक कम्पनी द्वारा प्रस्तुत किया गया है। तो तैयार रहिए 7 नवंबर को हिंदी और तेलुगु में रिलीज़ होने जा रही फ़िल्म ‘जटाधारा’ के लिए!

View this post on Instagram

A post shared by Zee Studios (@zeestudiosofficial)

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article गुस्से को उपशांत करने का प्रयास करे मानव : मानवता के मसीहा महाश्रमण
Next Article द हाउस ऑफ़ लैक्मे ने अनीत पड्डा को ब्रांड का नया चेहरा बनाया, जनरेशन Z के लिए ब्यूटी की नई परिभाषा गढ़ने का संकल्प

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

मुंबई अंचल में ज्ञानशाला प्रशिक्षक परीक्षा का आयोजन, 55 प्रशिक्षिकाओं ने लिया भाग
social
October 10, 2026
लिव लव लाफ फाउंडेशन: दीपिका पादुकोण ने वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे पर उठाया खास कदम, पीवी सिंधु बनीं पहली फीचर्ड क्लोसेट का हिस्सा
entertainment
October 10, 2026
‘सेल्वी’ का बुसान फिल्म फेस्टिवल में शानदार वर्ल्ड प्रीमियर, थिएटर हुआ हाउसफुल, अगली स्क्रीनिंग्स के टिकट भी फटाफट सोल्ड आउट!
entertainment
October 10, 2026
ऑस्कर 2027 में ऐतिहासिक एंट्री के बाद अब दुनियाभर में होम्बले फिल्म्स द्वारा रिलीज होगी मराठी फिल्म ‘गोंधल’
entertainment
October 9, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?