By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: यश की ‘टॉक्सिक’ से नयनतारा का गंगा वाला पहला लुक!
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

यश की ‘टॉक्सिक’ से नयनतारा का गंगा वाला पहला लुक!

Last updated: December 31, 2025 5:02 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

जैसे-जैसे यश की टॉक्सिक, ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स अपनी 19 मार्च 2026 की थिएट्रिकल रिलीज़ के करीब बढ़ रही है, फिल्म का डार्क, डीप और इमर्सिव दुनिया वाला पर्दा धीरे-धीरे हटता जा रहा है। इसी रोमांच में अब टीम ने नयनतारा का गंगा वाला जबरदस्त पोस्टर रिलीज़ कर दिया है-खूबसूरत, घातक और खतरनाक अंदाज में! पहला लुक साफ बता रहा है कि ये किरदार यश के सबसे बड़े और सबसे एम्बिशियस प्रोजेक्ट में एक तगड़ा गेम-चेंजर बनने वाला है।
अपनी स्टार पावर, इमोशनल गहराई और जबरदस्त वर्सेटिलिटी के लिए मशहूर नयनतारा ने पहले ही अपने लिए एक लेजेंड जैसा मुकाम बनाया है। लेकिन टॉक्सिक, ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स में वो और ज्यादा डार्क, ज्यादा इंटेंस और बिल्कुल नई एनर्जी के साथ दिखने वाली हैं-ऐसी कि देखकर लगे, “अरे ये नयनतारा है, लेकिन ऐसी कभी नहीं देखी!” गंगा के रूप में नयनतारा का लुक विज़ुअली स्टनिंग है-निर्भीक, निडर और पूरी तरह कंट्रोल में। स्क्रीन पर उनकी कमांडिंग मौजूदगी, हाथ में बंदूक और चेहरा पूरी तरह कॉन्फिडेंस से भरा हुआ-एक साथ एलीगेंट भी और खतरनाक भी। ऊपर से भव्य कैसिनो एंट्रेंस का सेट-अप… साफ दिख जाता है कि गंगा वो महिला है जो हर रूम में एंट्री नहीं लेती, बल्कि रूम उस पर रिएक्ट करता है!
डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने नयनतारा को कास्ट करने पर कहा-
“हम सब नयन को उनकी स्ट्रॉन्ग स्क्रीन प्रेज़ेंस और शानदार करियर के लिए जानते हैं, लेकिन Toxic में दर्शक एक ऐसी नयन देखेंगे जो बस फटने को तैयार थी। मैंने उन्हें पहले कभी न दिखाए गए तरीके से पेश करना चाहा था। शूट के दौरान महसूस हुआ कि गंगा सिर्फ उनका निभाया किरदार नहीं है, बल्कि वो खुद उसकी आत्मा जैसी हैं-ईमानदारी, गहराई, कंट्रोल और इमोशनल क्लैरिटी ये सब वो पहले से लेकर आई थीं। मुझे अपनी गंगा मिल गई और साथ में एक प्यारी दोस्त भी।” KGF: Chapter 2 से बॉक्स ऑफिस की हिस्ट्री फिर से लिखने के बाद रॉकिंग स्टार यश एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं Toxic के साथ-और हर अपडेट से साफ है कि ये फिल्म कन्वेंशन तोड़ेगी। पहले कियारा आडवाणी की नाडिया वाली रहस्यमयी खूबसूरती ने हलचल मचा दी थी, फिर हिना… नहीं, यहां ह्यूमा कुरैशी की एलिज़ाबेथ वाली ओल्ड-वर्ल्ड, गॉथिक ग्लैमर ने मिस्ट्री और बढ़ा दी।
यश और गीतू मोहनदास द्वारा लिखी और गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित यह फिल्म कन्नड़ और इंग्लिश में शूट की गई है और उसके हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम सहित कई भाषाओं में डब वर्ज़न आएंगे-यानी पूरी तरह ग्लोबल स्केल का प्लान! टेक्निकल टीम भी धमाकेदार-नेशनल अवॉर्ड विजेता राजीव रवि (डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी), रवि बसरूर (म्यूजिक), उज्वल कुलकर्णी (एडिटिंग), टीपी आबिद (प्रोडक्शन डिज़ाइन)। एक्शन की बात करें तो हॉलीवुड एक्शन डायरेक्टर जे.जे. पेरी (John Wick फेम) के साथ नेशनल अवॉर्ड विनर अंबरीव और केचा खामफकडी-मतलब एक्शन भी टॉप क्लास। वेंकट के. नारायण और यश द्वारा KVN प्रोडक्शन्स और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले बन रही Toxic का भव्य रिलीज़ 19 मार्च 2026 के मेगा फेस्टिव वीकेंड पर होगा-जब ईद, उगादी और गुड़ी पड़वा, तीनों साथ मिलकर बॉक्स ऑफिस का संगम बनाएंगे!

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article उच्चतम न्यायालय के लिए कई महत्वपूर्ण फैसलों का साल रहा 2025
Next Article विपुल अमृतलाल शाह की द केरल स्टोरी 2 की शूटिंग हुई पूरी, क्या 27 फरवरी को होगी रिलीज़ ?

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष बने अंबरीश तिवारी
state
April 20, 2026
नगमा मिराजकर, इरशाद कामिल, पुष्कर जोग और रूपाली सूरी सुनील कोठारी के नेक्सजेन लीडरशिप अवार्ड्स में हुए शामिल
entertainment
April 20, 2026
शांति वार्ता में पाकिस्तान की मेजबानी, भारतीय कूटनीति में बदलाव ज़रूरी : कांग्रेस
national
April 20, 2026
क्या भारत को नई प्रशासनिक व्यवस्था की जरूरत है?
Articles national
April 20, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?