By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: यूपी : प्रियंका वाड्रा ने भदोही डीएम के निर्देश को मुद्दा बना योगी सरकार पर बोला हमला
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

यूपी : प्रियंका वाड्रा ने भदोही डीएम के निर्देश को मुद्दा बना योगी सरकार पर बोला हमला

Last updated: May 2, 2020 6:06 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE
  • आरोग्य सेतु डाउनलोड कराने का आदेश बना सरकार की मुसीबत
  • जिलाधिकारी ने निर्देश को बदला,  जिलाबेसिक शिक्षाधिकारी ने आगे बढ़ाया आदेश

प्रभुनाथ शुक्ल/भदोही। भदोही जिलाधिकारी के आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड कराने और लोगों से प्रधानमंत्री केयर फंड में 100 रुपए की सहयोग की अपील पर अब राजनीति शुरू हो गई हैं। जिसमें काँग्रेस महासचिव सबसे आगे निकलती दिखती हैं। उन्होंने जिलाधिकारी के उस आदेश की कॉपी डाल ट्वीट के ज़रिए योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला है।
अपने ट्वीट में एक सुझाव शीर्षक से ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा है। ‘जब जनता त्राहिमाम कर रही है। राशन, पानी, नकदी की किल्लत है। और सरकारी महकमा सबसे सौ सौ रुपए पीएम केयर के लिए वसूल रहा है तब हर नजरिए से उचित रहेगा कि पीएम केयर की सरकारी ऑडिट भी हो ? देश से भाग चुके बैंक चोरों के 68,000 करोड़ माफ हुए उसका हिसाब होना चाहिए’।
काँग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ट्वीट के बाद सियासी बवाल मचना तय है। निश्चित रुप से योगी सरकार के खिलाफ सियासत तेज हो सकती है। जिलाधिकारी को इसकी कीमत भी चुकानी पड़ सकती है। अब देखना है कि योगी सरकार किस तरह का क़दम उठाती है। प्रियंका ने यह ट्वीट 12: 41 बजे दोपहर किया है। इसे अब तक 2772 लोगों ने रिट्वीट और 2743 ने टिप्पणी और 9082 लोग अब तक उसे लाइक कर चुके हैं।

जिलाधिकारी भदोही राजेंद्र प्रसाद ने 28 अप्रैल को
अफसरों को एक आदेश जारी कर आम लोगों को आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड कराने का आदेश दिया था। अफसरों को दिए गए आदेश में कहा गया है कि आरोग्य सेतु डाउनलोड कराने के बाद 100 रुपए का सहयोग प्रधानमंत्री केयर फंड में सुनिश्चित कराएँ। जिस पर जिलाधिकारी घिर गए। लेकिन इस बाध्यता से उन्होंने साफ इनकार किया है। जिलाधिकारी ने कहा है कि लोगों से मेरी यह अपील है आदेश नहीँ है। सहयोग देना या न देना उनकी इच्छा पर है। विवाद मचने के बाद 29 अप्रैल को जिलाधिकारी संशोधित आदेश जारी किया। जिलाधिकारी के इसी आदेश को जिलाबेसिक शिक्षाधिकारी ने सभी खंडशिक्षाधिकारी को जारी किया है। उसमें भी प्रधानमंत्री केयर फंड में 100 सहयोग की बात कही गई है। यह आदेश जिलाबेसिक शिक्षाधिकारी के यहाँ से पुनः 29 और 30 अप्रैल को संशोधित आदेश जारी किया गया है।
जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने जिले की तीनों तहसील के उपजिलाधकारी , जिलाविकास अधिकारी, जिला पंचायत अधिकारी, जिलाबेसिक शिक्षाधिकारी, जिला कृषि, जिलापूर्ति और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड कराने का आदेश दिया है।जिसमें सभी अधिकारियों को दस हजार से लेकर बीस हजार लोगों तक का लक्ष्य दिया गया था। तकरीब एक लाख 40 हजार का लक्ष्य दिया गया है। जिलाधिकारी की तरफ़ से जारी आदेश में कहा गया है कि आरोग्य सेतु डाउनलोड कराते समय 100 रुपए का योगदान सुनिश्चित करें। यह आदेश 28 अप्रैल का  है। अभियान को 01 मई तक चलना था। पहली मई को जिलाधिकारी इसकी समीक्षा भी करते। लेकिन जिलाधिकारी का यह आदेश उनके गले की फांस बन गया। मीडिया में यह खबरें भी चलाई गई कि जिलाधिकारी ने आरोग्य सेतु डाउनलोड करने वालों से सौ रुपए चंदा लेने का आदेश दिया है।
भदोही जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि इस तरह का कोई आदेश नहीँ जारी किया गया है। हमने इस तरह का कोई आदेश नहीँ दिया है। कोरोना संक्रमण और राष्ट्रीयहित को देखते हुए सामान्य अपील की है। कोरोना संक्रमण से देश जूझ रहा है। अगर आप चाहें तो प्रधानमंत्री केयर फंड में अपनी स्वेच्छा से 100  का दान कर सकते हैं। किसी पर कोई दबाव नहीँ है। कुछ जगह गलत ख़बरें चलाई गई हैं। यह मेरी अपील है आदेश नहीँ। अपील को गलत तरीके से पेश किया गया। जिलाधिकारी भदोही ने बताया कि जिले की आबादी तक़रीबन 20 लाख है जिसमें अब तक 75 हजार लोगों ने आरोग्य सेतु डाउनलोड किया है। लेकिन अब प्रियंका वाड्रा गाँधी के ट्वीट के बाद सियासी बावेला मचना तय है जिसकी कीमत जिलाधिकारी भदोही को चुकानी पड़ सकती है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article 17 मई तक नहीं उड़ान भरेंगी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय विमानें
Next Article दूसरे राहत पैकेज को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गृह मंत्री अमित शाह से मिले पीएम मोदी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

तेरापंथ की राजधानी में तेरापंथाधिशास्ता की सन्निधि में अक्षय तृतीया समारोह का भव्य आयोजन
social
April 21, 2026
VDxShouryuv की शुरुआत: पूजा सेरेमनी में विजय देवरकोंडा के साथ दिखे ‘नेचुरल स्टार’ नानी
entertainment
April 21, 2026
तेरापंथ युवक परिषद अहमदाबाद उत्तर द्वारा CPS कार्यशाला की भव्य ग्रेजुएशन सेरेमनी आयोजित
social
April 21, 2026
अबू आसिम आज़मी ने बकरा ईद (ईद-उल-अज़हा) से पहले जानवरों की अनावश्यक घेराबंदी रोकने की मांग
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?