By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: यूपी में 68,500 शिक्षक भर्ती कोर्ट के फैसले के आधीन
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

यूपी में 68,500 शिक्षक भर्ती कोर्ट के फैसले के आधीन

Last updated: September 18, 2018 9:59 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

लखनऊ।सहायक शिक्षकों के 68 हजार 500 पदों पर भर्ती मामले में सरकार को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। अब इन शिक्षकों की भर्ती हाईकोर्ट के फैसले के अधीन होगी। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने राज्य सरकार को हलफनामा दाखिल कर उत्तरपुस्तिका बदलने संबंधी मामले की जांच में प्रगति व दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का ब्यौरा तलब किया है। उत्तरपुस्तिका बार कोडिंग पर भी सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है।
यह आदेश न्यायमूर्ति इरशाद अली की एकल सदस्यीय पीठ ने सोनिका देवी की याचिका पर दिया। याची ने सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा में मिली उत्तरपुस्तिका की कार्बन कॉपी पेश करते हुए दावा किया था कि उसने एससी कटेगरी से आवेदन किया था। उसे 64 अंक मिलने चाहिए थे और वह इसके बावजूद उक्त परीक्षा में अनुतीर्ण कर दी गई, जबकि कुछ अभ्यर्थियों को 60 अंक मिलने के बावजूद उत्तीर्ण कर दिया गया। इस पर जब न्यायालय के आदेश पर परीक्षा नियंत्रक प्राधिकरण ने याची की उत्तरपुस्तिका कोर्ट के समक्ष पेश की तो पाया गया कि प्राधिकरण द्वारा पेश उत्तरपुस्तिका के पहले पृष्ठ पर अंकित बार कोड अंदर के पृष्ठों से मेल नहीं खा रहे हैं। न्यायालय ने इस पर हैरानी जताते हुए कहा कि याची की उत्तरपुस्तिका बदल दी गई है। इस पर सरकार की ओर से आवश्यक जांच का आश्वासन दिया गया और साथ ही दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई।
सरकार का जवाब, जांच के लिए कमेटी गठित
सोमवार को मामले की सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से न्यायालय को बताया गया कि प्रकरण की जांच के लिए कमेटी गठित कर करवाई जा रही है। सरकार की ओर से 12 अभ्यर्थियों की लिस्ट भी दी गई, जिनमें कुछ बदलाव की बात पाई गई। राज्य सरकार की ओर से कहा गया कि अभ्यर्थियों की कॉपियों के पुनर्मुल्यांकन का कार्य चल रहा है। इस पर न्यायालय ने उपरोक्त आदेश देते हुए नियुक्तियों को अपने अंतिम आदेशों के आधीन कर लिया। उल्लेखनीय है कि 28 अगस्त को दिए अपने एक आदेश में दो सदस्यीय खंडपीठ ने भी अहर्ता अंक कम किए जाने के मामले में पदों पर चयन को अपने अंतिम आदेश के अधीन किया हुआ है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ये कैसा खराब रिकॉर्ड अपने नाम कर बैठे मलिंगा
Next Article भारतीय तीरंदाजी टीम के कोच को सबसे कम उम्र में मिल सकता है द्रोणाचार्य पुरस्कार

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

यूपी के उरई में डॉ. अम्बेडकर माह का समापन, जिलेभर में निकाली यात्रा, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
state
May 1, 2026
‘एक दिन’ फिल्म की कहानी से गहरा है उनका अपना कनेक्शनः आमिर खान
entertainment
May 1, 2026
रायन इंटरनेशनल स्कूल, चेंबूर ने फ़िर से रचे शैक्षणिक उत्कृष्टता के नये प्रतिमान
Mumbai / Maharshtra
May 1, 2026
धाकड़ भवन के प्रांगण में तेरापंथ मेरापंथ कार्यशाला का सुंदर आयोजन
social
May 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?