राजकुमार गौतम/बस्ती। रविवार को जिले में 4 मरीजों में कोरोना वायरस पॉजिटिव रिपोर्ट मिलने के बाद अब पाजिटिव मरीजो की संख्या जिले में 13 हो गई है। यह सभी लोग तुरकहिया के निवासी हैं और इनके रिश्ते मृतक हसनैन अली के साथ थे।
डॉक्टर फखरेयार एसीएमओ ने रविवार को बताया कि चार पाजिटिव मरीजों मे से 2 को घर से लाकर जांच कराया गया था जबकि दो लोग बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर मे ही भर्ती थे। चार पाजिटिव केसो में से 2 महिलाएं हैं। जबकि एक अन्य महिला की पाजिटिव रिपोर्ट को पुनः जांच हेतु केजीएमसी लखनऊ के लिए भेजा गया है। चार नये कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जिले के प्रशासनिक अधिकारी सकते में आ गए है। हॉटस्पॉट इलाके मे व्यवस्था और चाक-चौबंद कर दिया गया है। लोगों से जिलाधिकारी ने अपील की है कि वह अपने घरों से ना निकले और हॉटस्पॉट एरिया में कोई बिल्कुल घर से बाहर नहीं निकलेगा।
यूपी के बस्ती मे कोरोना वायरस पाजिटिव की संख्या बढकर 13 हुई

