लंदन:अमेरिका की स्टार महिला खिलाड़ी सेरेना विलियम्स पर ऑल इंग्लैंड क्लब ने यहां जारी साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबलडन के दौरान टेनिस कोर्ट को नुकसान पहुंचान के लिए 10,000 डॉलर का जुर्माना लगाया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, यह घटना टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले हुए अभ्यास सत्र के दौरान हुई थी।
सात बार की विंबलडन चैम्पियन ने सोमवार को कार्लो सुआरेज नवारो को मात देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। इस साल यह उनका केवल छठा टूर्नामेंट है। 23 बार की ग्रैंड स्लेम चैंपियन सेरेना ने रिकॉर्ड 24वें ग्रैंड स्लेम खिताब जीतने की तरफ कदम बढ़ाते हुए स्पेन की कार्लो सुआरेज नवारो को मात्र 64 मिनट में 6-2, 6-2 से हरा दिया। क्वॉर्टरफाइल में सेरेना का मुकाबला रिस्के से होगा, जिन्होंने बार्टी को बाहर किया।
इस बीच, इटली के फेबियो फोग्निनी पर भी 3,000 डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने कहा था कि तीसरे दौर में हार झेलने के दौरान वह उम्मीद कर रहे थे कि विंबलडन पर कोई बम गिर जाए।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी निक कीरियोस पर पहले दौर के लिए 3,000 और दूसरे दौर के लिए 5,000 डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। यह दोनों जुर्माने उनपर खेल भावना न दर्शाने के लिए लगाए गए हैं। उन्हें दूसरे दौर में स्पेनिश दिग्गज राफेल नडाल के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी।
बता दें कि विम्बलडन 2019 महिला एकल वर्ग में हालांकि एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। वर्ल्ड नंबर-1 ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी चौथे दौर में उलटफेर का शिकार होकर टूर्नामेंटसे बाहर हो गई हैं। पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 रोमानिया की सिमोना हालेप ने इस टेनिस टूर्नामेंटके महिला एकल वर्ग के चौथे दौर में 15 साल की कोरी गॉफ को मात देकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया। यह वही गॉफ हैं जिन्होंने पहले ही दौर में वीनस विलियम्स को हराया था।
Wimbledon 2019: सेरेना विलियम्स पर लगा 10,000 डॉलर का जुर्माना

