ठाणे। ठाणे ज्ञानशाला में जिन बच्चों और ज्ञानशाला टीचर्स का जन्मदिन और शादी की सालगिरह अप्रैल-मई जून-जुलाई इन 4 माह में आता है उनका जैन संस्कार विधि से जन्मदिन वह शादी की सालगिरह मनाई गई । जैन संस्कारक के रूप में उपासिका श्रीमती प्रतिभाजी चोपड़ा श्रीमान विमल जी गादिया ने जैन संस्कार विधि से जन्मदिन कि विधि पूरी कि व बच्चो ने वर्ष भर के लिए त्याग व संकल्प किए अभिभावकों ने बच्चों के जन्मदिन के उपलक्ष में विसर्जन राशि का अनुदान दिया , प्रशिक्षकों ने भी अनुदान राशि का विसर्जन किया। बच्चों को जन्मदिन के उपलक्ष में गिफ्ट भी दिए! कार्यक्रम सआनंद संपन्न हुआ।

