मुंबई। तेरापंथ युवक परिषद दक्षिण मुंबई की प्रथम कार्यकारिणी मीटिंग उपाध्यक्ष नितेश धाकड़ की अध्यक्षता में हुई । मीटिंग की शुरुवात नमस्कार महामंत्र से हुई । गत मीटिंग का वाचन मंत्री राहुल मेहता ने किया । उपाध्यक्ष नितेश धाकड़ ने सभी का स्वागत करते हुए शासनश्री साध्वी श्री कैलाशवतीजी के चातुर्मासिक प्रवेश की विस्तृत जानकारी दी । सभी को कार्य विभाजित किया गया ।
चातुर्मास को सफलतम बनाने हेतु सुझावो का आदान प्रदान किया गया । देवेंद्र डागलिया ने भी प्रवेश की रूप रेखा बताई । आभार ज्ञापन उपाध्यक्ष अशोक बरलोटा ने किया । संचालन राहुल मेहता ने किया । मीटिंग में उपाध्यक्ष नितेश धाकड़,अशोक बरलोटा, मंत्री राहुल मेहता,कोषाध्यक्ष अशोक धींग,संगठन मंत्री पुरण चपलोत,रवि दोसी, देवेंद्र डागलिया,दीपक सुराणा,पंकज बोलिया,रोनक धाकड़, किशन राठोड़, उत्सव धाकड़, भुपेन्द्र डागलिया, बाबूलाल धींग, विनोद बरलोटा, पीयूष दोषी, नीलेश धाकड़, राकेश राठौड़, मुकेश धाकड़ आदि उपस्थित थे ।

