वसई। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से हुई। तत्पचात बहनो ने आओ बहिनो गीतिका से मंगलाचरण किया।संयोजिका पुष्पा संचेती ने विगत 2 वर्षो के आय व्यय की जानकारी दी। कन्यामण्डल संयोजिका पायल हिरण ने भी कन्यामण्डल के कार्यों की जानकारी दी। संयोजिका पुष्पा संचेती ने कार्यकारिणी निरस्त की।
चुनाव अधिकारी के रूप में श्रीमती कमलाजी हिरण और श्रीमती आशाजी गुंदेचा की नियुक्ति की।
श्रीमती रतनदेवी कोठारी ने आगामी कार्यकाल के लिऐ अनिता बाफना के नाम का प्रस्ताव रखा।जिसे सर्व सम्मति से ओम अर्हम की ध्वनि से पास किया।
जिज्ञासा समाधान में बहनों ने अपनी जिज्ञासा रखी। कन्यामण्डल कि संयोजिका के रूप मे सुश्री किंजल संचेती की नियुक्ति की गई।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती पुष्पा संचेती और श्रीमती किरण सोलंकी ने किया। नवगठित कार्यकारिणी के रूप मे संयोजिका श्रीमती अनिता बाफना ने अपनी कार्यकारिणी में निम्न सदस्यों को सम्मिलित किया।
सहसंयोजिका: श्री सुनीता सिंघवी , श्री चंदा गोखरू
कोषाध्यक्ष: श्री मंजू कोठारी
जाप व्यवस्था: श्री मंजू चपलोत
कार्यकारिणी: भावना सोलंकी, पूजा चपलोत, जतनदेवी लोढा, कंचन कोठारी, अनिता मेहता, कोमल राठौड़, सुनीता हिरण,
परामर्शक: कमलादेवी हिरण, रतनदेवी कोठारी, हगामीदेवी गुंदेचा , रतनदेवी सोलंकी, करुणा कोठारी।
कन्यामण्डल प्रभारी: वंदनालोढा, निलम चौहान
वसई तेरापंथ महिला मंडल का मनाव तेरापंथ भवन में साधारणसभा में सम्पन्न

