नवी मुम्बई। कोपरखैरने में 3 जुलाई 2019 को रात्रि में चुनाव मनाव की प्रक्रिया हेतु तेरापंथ भवन मे जनरल मीटिंग का आयोजन किया गया।कोरम के अभाव में मीटिंग निर्धारित समय से लगभग आधा घंटा देरी से शुरू की गई।
नवकार मंत्र के जाप से मीटिंग की शुरूआत हुई।चुनाव मनाव की प्रक्रिया को निष्पक्ष करने के लिए समाज के वरिष्ठ श्रावक उपासक श्री जसराज जी
छाजेड व श्री धनसुख जी सिंघवी को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया।श्री धनसुख जी सिंघवी ने श्रावक निष्ठा पत्र का वचन करवा कर श्रावको को समाज के प्रति अपने कर्तव्यो से अवघत करवाया।तत्पश्चात सुर सम्राट प्रसन्न नितिन (पामेचा बंधु)ने विजय गान का गायन किया।चुनाव अधिकारियों की अनुमति से अध्यक्ष गणपत गुंदेचा ने अपने कार्यकाल को निरस्त करने की आधिकारिक घोषणा की ओर सदन को अपने कार्यकाल में हुए कार्यो से अवघत करवाया।चुनाव अधिकारी श्री जसराज जी व श्री धनसुख जी के साथ साथ पूरे सदन ने गणपत जी के सफल कार्यकाल के लिए ओम अर्हम के साथ बधाई प्रेषित की।चुनाव अधिकारीयो के द्वारा मनाव की प्रक्रिया की शूरुआत की गई जिसमें प्रसन्न पामेचा ने सदन के सामने श्री अमृत सोहनलालजी बापना (खटामला) का नाम प्रस्तावित किया जिसका सुनील महता,ओर सुनील बोहरा ने समर्थन किया।सदन की सर्वसम्मति से निर्विरोध श्री अमृत जी बापना आगामी वर्ष के लिए अध्यक्ष नियुक्त किया गया जिससे युवाओ में खुशी की लहर दौड़ गयी।अपने प्रथम अध्यक्षीय वक्तव्य में युवा व नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने पूज्यप्रवर व सभी चरित्र आत्माओ को नमन करते हुए,समाज के प्रति हार्दिक आभार ज्ञापित करते हुए,अपने कार्यकाल के लिए श्री मंगल सिंयाल(नाथद्वारा) को मंत्री घोषित किया।कार्यक्रम में
जसवंत बापना,सुनील बोहरा,सुनील महता,पंकज भतेवरा, प्रसन्न पामेचा,नितिन पामेचा,पुलकित कोठारी,जीतू कटारिया आदि ने अपनी ओर से शुभकामना प्रेषित की।सदन में जसराज छाजेड़ , धनसुख सिंघवी, जसवंत बाफना, प्रसन्न पामेचा, गणपत गुंदेचा, सुनील बोहरा, सुनील महता, अमृत बाफना, विमल बाफना, नितिन पामेचा, पंकज भटेवरा, पुलकित कोठारी, संदीप दुग्गड़, विनोद चोरडिया, बसंत लोढ़ा, रतन आच्छा,आदि अनेक समाज के गणमान्य की उपस्थिति रही।
