रवि जैन/वसई। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ वसई गांव में चातुर्मासार्थ विराजित आगम ज्ञाता साहित्य रसिका पूज्य साध्वी श्री विश्ववन्दनाजी म.सा. एवं विद्याभिलाषी पूज्य साध्वी श्री परमेष्ठीवंदनाजी म.सा. आदि ठाणा-2 के सान्निध्य में आचार्य सम्राट जैनकुल धर्म दिवाकर राष्ट्रसंत पूज्य गुरुदेव श्री आनंदऋषि जी म. सा. की 119वीं जन्म जयंती सप्ताह की शुरुआत आज 26 जुलाई 2019 से हो चुकी है, जिसका समापन 1 अगस्त को भव्य महोत्सव के साथ किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार दिनांक 26 जुलाई से शुरू होकर 1 अगस्त 2019 तक गुरु आनंद जन्म जयंती सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसके तहत इस दौरान विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिनमें (1) शुक्रवार को आनंद जाप दिन – भक्तामर होगा (2) शनिवार को सामायिक दिन-एक पेन का कमाल (3) रविवार को दान दिन – ध्यान (4) सोमवार को एकासन दिन – चलो करें आनंद से मुलाकात (5) मंगलवार को दया दिन – संगीत प्रतियोगिता (गुरु आनंद भजन) (6) बुधवार को आयम्बिल दिन – करें टर की सैर (7) गुरुवार को गुण- गान दिन – भरो चक्कर खाओ शक्कर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा प्रवचन के समय सातों दिन तक लकी ड्रॉ निकाले जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि यहां साध्वीवृंद के प्रवेश के दिन से धर्म, आराधना, तप की धूम मची हुई है। साध्वीवृंद प्रतिदिन अपने प्रवचन में ज्ञान, ध्यान, तप, आराधना के महात्म्य पर प्रकाश डाल रही हैं साथ ही विविध आयोजनों से यहां के माहौल को पूरी तरह से धर्ममय बना रही हैं। यहां हो रहे चातुर्मास को लेकर समाज के लोगों में भारी उत्साह है तथा अच्छी संख्या में लोग अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहे हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, वसई के अध्यक्ष मांगीलाल बोल्या, उपाध्यक्ष नेमीचंद कोठारी, मंत्री बलवंत बाफना, कोषाध्यक्ष राजेश ठाकुरगोता सहित नवयुवक मंडल, महिला मंडल, सहित समाज के लोग समर्पण भाव से लगे हुए हैं।
वसई में गुरु आनंद जन्म जयंती सप्ताह की हुई शुरुआत, 1 अगस्त को भव्य महोत्सव का आयोजन

