मुंबई। आचार्य रविशेखरसूरीश्वरजी म. सा. की निश्रा में नेमानी वाड़ी, ठाकुरद्वार में ललितशेखरविजयजी म. सा. ने आज के प्रवचन में ‘मन के शुद्ध परिणामों’ के बारे में बताते हुए कहा कि दुष्कृत की निंदा करना, सुकृत की अनुमोदना करना। मन के विचार जिन परिबलों के कारण बिगड़े उन्हें भूलते जाना चाहिए। अच्छे विचार वो भाव हैं जिन्हें सदा के लिए टिकाकर रखें वो भावना हैं। पाप के दृश्य बंद आंखों से भी दिखते हैं पर धर्म के दृश्य खुली आंखों से भी भीतर में नहीं उतरते। हमारी सारी क्रिया व्यापार है और मन की शुद्धि मुनाफा है। मन के परिणाम शुभ और अशुभ, शुभ परिणाम ठीके हैं मन के ऊपर। शुद्ध परिणाम मतलब अस्वस्थता से स्वस्थता की ओर। अस्वस्थता में अस्पताल जाना और डॉक्टर से इलाज करवाना पर शरीर सब दवाओं और इलाज का साथ देगा तभी हम स्वस्थ होंगे, मन की अस्वस्थता के लिए अस्पताल यानी मनुष्य गति, डॉक्टर यानी देव-गुरु-धर्म और शरीर यानी दोषों के प्रति कंटाले का भाव और परमात्मा की आज्ञा का बहुमान भाव। ठीक वैसे ही 3 कारण बताए हैं, मनुष्य भव मिलना वो अपेक्षा कारण हैं, देव-गुरु-धर्म मिलना वो निमित्त कारण हैं और आराधना का उत्साह होना वो उपादान कारण हैं।
मन के परिणामों को शुद्ध करने के ७ कारण बताए हैं, १. पुद्गलों के प्रति उदासीन का भाव, मतलब जो गल जाएगा या नाश हो जाएगा उसके प्रति ऐसा भाव रखना के मन पे कोई असर न करें, जैसे वो आया तो भी अच्छा और वो गया तो भी अच्छा। २. जीव के प्रति स्नेह का भाव, मतलब जिसमें जान है चाहे वो एकेन्द्रिय हो या पंचेन्द्रिय हो, उन सब के प्रति स्नेह भाव रखना, दया रखना। ३. विषयों के प्रति वैराग्य का भाव, मतलब पांचों इंद्रियों को काबू में रखना, इंद्रियां हमेशा जगती रहती हैं तब आत्मा सोती रहती हैं और इंद्रियों को सुला देंगे तब आत्मा जागेगी। ४. कषायों के प्रति उपशम का भाव, मतलब क्रोध, मान, माया और लोभ, इन चारों कषायों पर क्षमा का भाव रखना, काबू में रखना। ५. दुख-सुख के प्रति समभाव, मतलब दुख में भगवान को याद करते हैं और भगवान के समीप आ जाते हैं पर सुख में भूल जाते हैं, किसी भी परिस्थिति में दुख या सुख पे समान भाव रखना। ६. प्रभु के प्रति भक्ति भाव, मतलब देव-गुरु-धर्म की हमेशा तन-मन-धन से भक्ति करते रहना। ७. विचारों के प्रति साक्षी का भाव, मतलब उपदेश माला ग्रंथ में बताया गया हैं कि जैसे जैसे भाव (परिणाम) होते हैं उसी के अनुसार कर्मों का बंध होता हैं, अच्छे कार्य करते वक़्त बुरे विचारों से बुरे कर्मों का बंध होता हैं, इसलिए सदैव भाव अच्छे ही रखने चाहिए।
किशन सिंघवी के अनुसार ठाकुरद्वार संघ के पदाधिकारियों में अध्यक्ष वसंत भंसाली, पूर्व अध्यक्ष चंदनमल संघवी, राजमल जैन, पंकज मेहता, रसिक पालरेचा, देवीलाल संघवी, ललित जैन, बस्तिमल बाफना, कमलेश गांधी, आदि मौजूद रहे और समर्पण ग्रुप, ठाकुरद्वार के कुणाल शाह, अमित जैन, जुगल जैन, मेहुल जोधावत, विशाल दोशी, भरत पोरवाल, अनुज जैन, रौनक निसर, जयेश जैन, नीरज सोट्टानी, प्रीतम जैन, डिंकेश जैन, आदि मौजूद रहे। दर्शन-वंदन करने आए गुरु भक्त मुर्ति पूजक संघ अध्यक्ष मोहन पामेचा, चांदमल सिंघवी, शोभालाल राजावत, रंगलाल राजावत, बसंतीलाल पामेचा, खूबीलाल सिंघवी, हिम्मतलाल पामेचा, अर्जुनलाल पामेचा, लक्ष्मीलाल सिंघवी, प्रवीण राजावत, अनिल पामेचा, कीर्ति पामेचा, हस्ती सिंघवी, मुकेश पामेचा, चिराग सिंघवी, केतल चण्डालिया, मोहनलाल सिंघवी, कोकिल सियाल, सुरेश सिंघवी, रमेश पामेचा, महावीर कोठारी, राहुल कोठारी, सुरेश कोठारी, विजय कोठारी, आदि की उपस्थिति रही।
वहीं ऋषभ महा-विद्या तप के छट्ठे दिन के एकासने में तपस्वियों को पुरस्कारी करने में रमेश जैन, रमेश पिठानी, हस्ती सिंघवी, कुणाल शाह, मेहुल जैन, विशाल दोशी, हितेश शाह, अनुज जैन, विवेक जैन, डिंकेश जैन, सुरेश सिंघवी, आदि कार्यकर्ताओं ने लाभ लिया।

हमारी सारी क्रिया व्यापार है और मन की शुद्धि मुनाफाः ललितशेखरविजयजी म. सा.

