नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के वर्धमान रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अन्य नाम देने का प्रस्ताव भारत भर में चर्चा का विषय बना। भगवान महावीर स्वामी के नाम से परिचित इस स्टेशन का नाम बदलना जैन समाज के लिए रोष का विषय बना था।
इस बाबत शुक्रवार दिनांक 26 जुलाई को अखिल भारतीय जैन अल्पसंख्यक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित गांधी के नेतृत्व में राष्ट्रीय महामंत्री संदीप भंडारी, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष जेके जैन, राजऋषि आदि पदाधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने रेल मंत्री पीयूष गोयल के कार्यालय में प्रत्यक्ष मुलाकात की, एवं वर्धमान स्टेशन का नाम यथावत रखने की मांग की। जिस पर रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भारत भर के जैन समाज की भावनाओं का आदर करते हुए इस स्टेशन का नाम यथावत रहेगा, ऐसा स्पष्ट अभिवचन ललित गांधी को दिया।
वर्धमान रेलवे स्टेशन का नाम वर्धमान ही रहेगा, रेल मंत्री पीयूष गोयल ने AIJMF के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित गांधी को दिया आश्वासन

