सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: वर्ल्ड कप में नंबर 5 पर बल्लेबाजी करें धोनी: तेंडुलकर
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

वर्ल्ड कप में नंबर 5 पर बल्लेबाजी करें धोनी: तेंडुलकर

Last updated: May 24, 2019 7:25 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

मुंबई:इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप को शुरू होने में अब केवल एक सप्ताह का समय बचा है और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज तथा पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को किस नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए, इसे लेकर दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंडुलकरने अपनी राय रखी है। सचिन ने क्रिकइंफो से बातचीत में कहा कि उनकी निजी राय है कि धोनी को आगामी वर्ल्ड कप में नंबर 5 पर दो बार की चैंपियन भारतीय टीम वर्ल्ड कप में अपना पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 जून को खेलेगी। सचिन ने कहा, ‘मेरी निजी राय है कि धोनी को नंबर 5 पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। मुझे अभी भी यह पता नहीं है कि भारत का टीम कॉम्बिनेशन कैसा होगा। लेकिन अगर शिखर धवन और रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करते हैं और विराट कोहली नंबर तीन पर आते हैं तो नंबर चार पर कोई भी खिलाड़ी आए, लेकिन धोनी को नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरना चाहिए।’
मास्टर ब्लास्टर ने आगे कहा, ‘धोनी के बाद पावर हीटर हार्दिक पांड्या को बल्लेबाजी के लिए आना चाहिए। इस तरह से आप अनुभवी बल्लेबाज का इस्तेमाल कर सकते हैं। धोनी मैच को अंत तक ले जा सकेंगे और अंत में हार्दिक के साथ विस्फोटक बल्लेबाजी भी कर सकते हैं।’ सचिन ने नंबर 4 स्थान को लेकर भी अपनी राय रखी और उन्होंने कहा कि इस स्थान पर किसी योग्य बल्लेबाज को उतारा जाना चाहिए।
उन्होंने कहा, ‘अब तक नंबर चार स्थान को लेकर कई सारी बातें की जा चुकी है। मुझे लगता है कि अगर आपके पास अच्छे बल्लेबाज (गुणवत्ता वाले) हैं तो उन्हें अगर किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी करने के लिए कहा जाए तो उन्हें खुद को उस नंबर पर ढालना चाहिए। मुझे लगता है कि हमारे पास ऐसे शानदार बल्लेबाज हैं, जिन्हें अगर किसी स्थान पर भेजा जाता है तो वह अच्छा कर सकते हैं।’
यह पूछे जाने पर कि आपकी नजर में कौन-कौन सी टीमें सेमीफाइनल तक पहुंच सकती हैं, सचिन ने कहा, ‘भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल तक पहुंचना चाहिए। वहीं न्यू जीलैंड और पाकिस्तान में से कोई एक टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकती है।’

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article बॉलिवुड में एंट्री करेंगे मिथुन चक्रवर्ती के छोटे बेटे नमाशी
Next Article कुछ मैचों के लिए टीम इंडिया की जर्सी में बदलाव

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अणुव्रत उद्धबोधन सप्ताहः भिवंडी में जीवन विज्ञान दिवस का आयोजन
social
October 7, 2026
‘रामायणम्’ के मेकर्स ने जारी किया अरुण गोविल का नया पोस्टर, आइकॉनिक राम से अब बने अयोध्या के राजा दशरथ
entertainment
October 7, 2026
अणुव्रत उद्बोधन सप्ताहः  कांजुरमार्ग में जीवन विज्ञान दिवस का आयोजन
social
October 7, 2026
आर्थर रोड जेल में अणुव्रत की गूंज
social
October 7, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?