नई दिल्ली:बॉर्डर पर तनाव के बावजूद भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच के प्रति लोगों का लगाव कम नहीं हुआ है। इसका सबूत है कि वर्ल्ड कप में दोनों के बीच होनेवाली भिड़ंत की सभी टिकट सिर्फ 48 घंटे के अंदर बिक गईं। बता दें कि वर्ल्ड कप 2019 इंग्लैंड में हो रहा है। कट्टर दुश्मन भारत और पाकिस्तान के बीच 16 जून को मैच होना है। मैनचेस्टर में मौजूद ओल्ड ट्राफॉर्ड स्टेडियम में यह मुकाबला होना है।
मिली जानकारी के मुताबिक, इस मैच की डिमांड इतनी है कि सभी टिकट सिर्फ 48 घंटों में बिक गईं। साथ ही यह भी पता चला है कि मैच से जुड़ी ज्यादा जानकारी लेने के लिए आयोजनकर्ताओं को जो फोन्स जा रहे हैं वे ज्यादातर भारत या भरतीयों के ही हैं। इसी मैदान पर 26 जून को भारत का मुकाबला वेस्ट इंडीज से होने है। हालांकि, उसके प्रति लोगों में वैसा जुनून नहीं है।
वर्ल्ड कप: भारत-पाकिस्तान मैच के सारे टिकटें बिके

