मुंबई/शिवगंज (सिरोही)। वरिष्ठ पत्रकार व राजनीतिक विश्लेषक और पत्रकार निरंजन परिहार की माताजी, श्रीमती कमला परिहार (धर्मपत्नी स्व. श्री नाथालालजी परिहार) का 15 अगस्त को देहांत हो गया। वे सरल, धर्मनिष्ठा और सेवा भाव के लिए जानी जाती थी।
दिवंगत आत्मा की शांति प्रार्थना एवं उठावना 22 अगस्त (शुक्रवार) को प्रातः 11 से दोपहर 1 बजे तक सैंक्चुरी कॉलोनी, पुरी फार्म, गोकुलवाड़ी, शिवगंज में रखा गया हैं।
निरंजन परिहार लंबे समय तक प्रतिष्ठित समाचार पत्रों एवं टीवी चैनलों से जुड़े रहे हैं और वर्तमान में राजनीतिक विश्लेषण एवं चुनावी गणित के अध्ययन-आकलन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। माताजी के निधन से परिहार परिवार सहित पत्रकारिता और राजनीति जगत से जुड़े मित्रों व शुभचिंतकों में गहरा शोक व्याप्त हैं।

