पालघर! जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा पालघर के तत्वाधान में आचार्य श्री महाश्रमण जी के मार्गदर्शन के पारमार्थिक शिक्षण संस्था में साधनारत मुमुक्षु संयोजिका चन्दनजी, मुमुक्षु प्रियाजी, मुमुक्षु श्वेताजी, मुमुक्षु ऋषिकाजी स्थानकवासी साध्वी श्री मधुबाला जी, मूर्तिपूजक साध्वी श्री भव्यपद्मा जी के पावन सान्निध्य में दीक्षार्थी भावना बाफना का मंगल भावना कार्यक्रम और वरघोड़ा का आयोजन 17 अगस्त को पालघर में किया गया। स्थानकवासी साध्वी श्री मधुबाला जी द्वारा नमस्कार महामंत्र से मंगल भावना कार्यक्रम आयोजित करते हुए दीक्षार्थी भावना बाफना के प्रति संयम मार्ग पर अग्रसर होने की शुभकानाएं प्रेषित की। मूर्ति पूजक साध्वी श्री भव्यपद्मा जी द्वारा मुमुक्ष के प्रति मंगल प्रेरणा प्रदान किया। स्वागत भाषण सभाध्यक्ष श्री चतुर जी तलेसरा ने किया। कन्या मंडल द्वारा सुंदर परिसंवाद की प्रस्तुति दी। महिला मंडल द्वारा गीतिका के माध्यम से मंगलकामना प्रेषित की गई। दीक्षार्थी भावना बाफना ने अपने ओजस्वी विचार रखते हुए त्याग प्रत्याखान की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में स्थानकवासी संघ अध्यक्ष श्री रमेश जी पुनमिया, उपासक श्री मिठालाल जी सिंघवी, पालघर की पूर्व नगराध्यक्षा श्रीमती डॉ. उज्वला जी काले, मुमुक्षु के भाई एवं तेयुप मंत्री श्री विक्रम जी बाफना आदि ने अपने भावों की अभिव्यक्ति दी। अभिनंदन पत्र का वाचन सभा मंत्री श्री दिनेश राठोड़ ने किया। तेरापंथी सभा द्वारा दीक्षार्थी के परिवार को अभिनंदन पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम के प्रथम चरण दीक्षार्थी का वरघोड़ा तेरापंथ भवन से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए लायंस क्लब हॉल में मंगल भावना कार्यक्रम में सभा के रूप में परिवर्तित हुआ।
कार्यक्रम का सुंदर संचालन उपासिका श्रीमती संगीता जी बाफना द्वारा किया गया। आभार ज्ञापन सभा उपाध्यक्ष श्री हितेश बदामिया ने किया। कार्यक्रम में पालघर एवं समीपवर्ती क्षेत्रों से अच्छी उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभा, महिला मंडल, तेयुप, अणुव्रत समिति, कन्या एवं किशोर मंडल, ज्ञानशाला आदि की सहभागिता रही। समाचार प्रदाता मिडिया प्रभारी योगेश राठोड़।
पालघर में दीक्षार्थी का वरघोड़ा एवं मंगल भावना कार्यक्रम आयोजन

