मुंबई। श्री वर्धमान जैन मंच मुंबई द्वारा सामग्री वितरण का कार्यक्रम नाकोड़ा धाम विरार में आयोजित किया गया। अध्यक्ष लक्ष्मीचंद बडोला ने बताया कि आसपास के गांव से करीबन 500 आदिवासीयों ने लाभ लिया, सभी मंच परिवारों ने सामग्री में सहयोग दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंत्री मनोज बडोला कोषाध्यक्ष अशोक सकलेचा अतुल गोखरु अभिषेक भटेवड़ा गुणवंत छाजेड़ का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में विमल बुरड़ राकेश सांखला दिनेश बांठिया विजय तातेड़ पदम आंचलिया अभिजीत भटेवड़ा राकेश पिपाडा रामेश्वर मेहता महिला समिति से शिखा भटेवड़ा नरेंद्रा बम्ब शिल्पी सकलेचा अंजू लोढा अक्षिता सकलेचा ,शमा छाजेड आदी सभी लोगों की उपस्थिति रही।

