मुंबई। महातपस्वी गुरुदेव महाश्रमण जी के पावन आशीर्वाद से रॉयल ग्रुप-बोरिवली ने सामूहिक सामायिक आज मनोज ताँतेड के निवास पर भक्ताम्बर, वंदना, प्रार्थना, नमस्कार महामन्त्र के जाप के साथ सम्पादित की। सामयिक में अर्जुन सिंघवी, किशोर धाकड, अशोक मादरेचा, यशवंत सोनी, मनोज डागलिया, मनोज ताँतेर, गौरव भंसाली, नरेश मेहता, राहुल आदि का सराहनीय योगदान रहा।
हम समय के साथ ताल से ताल मिलाकर चले तो ही जीवन जीने का आनंद आता है। उसी प्रकार हम सामाजिक, पारिवारिक, मानवीय गतिविधियों के साथ जन्मदिवस व शादी की सालगिरह आदि का पार्टी के रूप में आनंद तो लेते ही है, साथ ही साथ धार्मिक गतिविधियों जेसे साधु संतो के दर्शन, प्रवचन श्रवण, विहार आदि में रास्ते की सेवा, गोचरी पानी दवाई की सेवा, सामयिक-सँवर, तपस्या आदि में भी जुड़कर जैन धर्म संघ की प्रभावना कर सके। इसी लक्ष को ध्यान में रखकर रॉयल ग्रुप बोरिवली भी एक प्रयास की ओर अग्रसर है।
रॉयल ग्रुप-बोरिवली का ‘एक क़दम धार्मिक गतिविधि की ओर’

