By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कश्मीर में सेना ने तोड़ी आतंकियों की कमर, 12 में से दो शीर्ष कमांडर ही बचे
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

कश्मीर में सेना ने तोड़ी आतंकियों की कमर, 12 में से दो शीर्ष कमांडर ही बचे

Last updated: January 14, 2019 8:04 am
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:अल बद्र के शीर्ष कमांडर जीनत उल-इस्लाम के खात्मे के साथ ही सेना ने कश्मीर घाटी में आतंकियों की कमर तोड़कर रख दी है। सेना की हिटलिस्ट में शामिल शीर्ष 12 कमांडर में से अब सिर्फ रियाज नायकू और जाकिर मूसा ही बचे हैं।

बारूदी सुरंग बनाने का एक्सपर्ट

-वह घाटी में सक्रिय पुराना आतंकी था
-बारूदी सुरंग बनाने का एक्सपर्ट था
-2015 में लश्कर ए तैयबा से जुड़ा
-हिजबुल मुजाहिदीन में भी रहा था

वायरल हुआ था वीडियो

जीनत उल इस्लाम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें वह बिरयानी खाता दिखाई दे रहा था।

दायरा सिमटा

-100 किमी में सिमटा आतंकवाद का दायरा श्रीनगर के आसपास
-कुलगाम, बडगाम, अनंतनाग और शोपियां जैसे इलाके इनमें शामिल
-बांदीपोरा, सोपोर, बारामुला जैसे इलाके लगभग आतंकवाद मुक्त
(सुरक्षा बलों की खुफिया रिपोर्ट)

पिछले साल 311 आतंकी मारे गए थे

जम्मू-कश्मीर में 2018 में कुल 311 आतंकी मारे गए थे
यह एक दशक में मारे जाने वाले आतंकियों का सबसे बड़ा आंकड़ा
2010 में 232 आतंकी मारे गए थे
2017 में 213 आतंकी मारे गए थे

ये आतंकी मारे गए

सेना ने कश्मीर घाटी में 20 महीने की अवधि में दस शीर्ष आतंकवादी कमांडरों को मार गिराया है।

1. जुनैद मट्टू उर्फ ​​कंदरू
16 जून, 2017: अनंतनाग में सुरक्षा बलों ने जुनैद मट्टू को मार गिराया। जुनैद लश्कर से जुड़ा था। कुलगाम का जिला कमांडर था। वह 18 साल की उम्र में आतंकी संगठन में शामिल हो गया था।

2. बशीर अहमद वानी उर्फ ​​लश्करी 
जुनैद मट्टू के लगभग 15 दिन बाद ही आतंकी बशीर अहमद वानी उर्फ ​​लश्करी मारा गया। सुरक्षा बलों ने पहली जुलाई 2017 को अनंतनाग जिले के ब्रेंटी इलाके में हुई मुठभेड़ में उसका खात्मा किया।

3. वसीम अहमद शाह उर्फ ​​ओसामा
13 अक्तूबर, 2017: पुलवामा में वसीम सुरक्षा बलों से हुई मुठभेड़ में मारा गया था। बुरहान वानी के खात्मे के बाद 2016 की कश्मीर में फैली अशांति के पीछे कॉलेज ड्रॉपआउट से आतंकी बना ओसामा ही था। उसके सिर पर 10 लाख रुपये का इनाम था।

4. अबु दुजाना उर्फ ​​हाफिज
1 अगस्त 2017:  पुलवामा जिले के हाकरीपोरा इलाके के हुई मुठभेड़ में दुजाना मारा गया। पाकिस्तानी आतंकवादी अबु दुजाना दक्षिण कश्मीर में लश्कर का चेहरा था।

5. अबु हमास
ए++ श्रेणी का पाकिस्तानी आतंकी अबु हमास 17 मार्च 2018 को खानमोह में हुई एक मुठभेड़ में मारा गया था। जैश कमांडर जाकिर मूसा के अंसार गजवत उल हिंद में शामिल हो गया था। हिजबुल से अलग होकर मूसा ने यह संगठन बनाया है।

6. सद्दाम पाडर उर्फ ​​जैद 
6 मई 2018: शोपियां में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में पाडर मारा गया। वह 2013 में आतंकवादी संगठन हिजबुल में शामिल हुआ था। सद्दाम पाडर बुरहान वानी का करीबी था।

7. शौकत अहमद
5 मई 2018 को श्रीनगर के चट्टाबल इलाके में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया था। पाकिस्तानी आतंकवादी शौकत अहमद लश्कर से जुड़ा था।

8. यासीन इट्टू
14 अगस्त 2018: शोपियांमें ए++ श्रेणी के हिजबुल आतंकवादी मोहम्मद यासीन इट्टू को मार गिराया गया। वह 1996 में आतंकी संगठन में शामिल हुआ था। वह बुरहान वानी की मौत के बाद से हिजबुल का सबसे सक्रिय आतंकी था।

9. अल्ताफ अहमद काचरू
29 अगस्त, 2018: अनंतनाग में सुरक्षा बलों को हिजबुल आतंकी अल्ताफ अहमद कचरू को मारने में कामयाबी मिली। उसके सिर पर 12.5 लाख रुपये का इनाम था। वह हिजबुल के सबसे लंबे समय से सक्रिय आतंकियों में से एक था।

10. जीनत उल इस्लाम
12 जनवरी, 2019: सुरक्षा बलों ने आतंकवादी संगठन अल बद्र के ऑपरेशनल कमांडर और आईईडी बनाने में माहिर जीनत-उल-इस्लाम को कुलगाम में मार गिराया।

जाकिर मूसा

जाकिर मूसा पहले हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकी था। वह 2017 में तब खबरों में आया, जब एक ऑडियो में उसने कथित रूप से अल-कायदा की तर्ज पर खिलाफत आंदोलन के साथ जुड़ने की घोषणा की थी। मूसा 2013 में बुरहान वानी के नेतृत्व में हिजबुल में शामिल हुआ था। वह उस समय 19 साल का था और राज्य में सबसे लंबे तक जिंदा रहने वाला आतंकी है।

रियाज नायकू

हिजबुल कमांडर रियाज नायकू पुलिसवालों के परिवार का अपहरण कर सुर्खियों में आया था। 31 साल का नायकू सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर 2016 में पोस्टर ब्वॉय बुरहान वानी की मौत के बाद आना शुरू हुआ था। उसके सिर पर 12 लाख रुपये का इनाम है। अवंतीपुरा निवासी नायकू ए++ श्रेणी का आतंकी है। 2017 में सबजार भट की मौत के बाद हिजबुल मुजाहिद्दीन के मुखिया का पद संभाला था।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article वर्द्धमान जैन मंच का सामग्री वितरण कार्यक्रम
Next Article चीन सीमा पर 44 सड़कों का निर्माण करेगी भारत सरकार, CPWD को जिम्मेदारी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

धाकड़ भवन के प्रांगण में तेरापंथ मेरापंथ कार्यशाला का सुंदर आयोजन
social
May 1, 2026
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्ममेकर अनुपम पटनायक की ‘मंत्र मुग्ध’ आज सिनेमाघरों में रिलीज
entertainment
May 1, 2026
महाराष्ट्र डे पर संतोष डावखर का बड़ा ऐलान – ‘शहाजीराजे’ से रचेंगे इतिहास
entertainment
May 1, 2026
तेरापंथ महिला मंडल, चेंबूर द्वारा हर्षोल्लास के साथ गणगौर कार्यक्रम सम्पन्न
social
May 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?