मुंबई। विनीत बहू मंडल आदर्श गाँव-शिशोदा द्वारा आयोजित स्नेह मिलन समारोह एवं कपल गेट टू गेदर विधाविहार के बैंक्वेट हॉल में सानंद सम्पन्न हुआ। नमस्कार महामन्त्र द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ विनीत बहू मंडल की बहिनो ने किया। फिर ऐंकर द्वारा अनेक गेम्स एवं प्रश्नोतर द्वारा सभी का ख़ूब मनोरंजन कराया
बहुत अच्छी संख्या में कपल की उपस्थिति रही ओर सभी ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में भगवती लालजी, मेघराजजी, भगवतीलालजी, सुरेशजी, मूलचंदजी, मीठालालजी, रमेशजी, किशोरजी, अम्बालालजी, विकाश, प्रवीण, विजय, सुरेश, हेमंत, रूपेश, जितेश, सुनील, राजेश आदि का विशेष सहयोग के साथ विनीत बहू मंडल अध्यक्षा- प्रेमा धाकड, मंत्री-रेखा बेताला, कोषाध्यक्षा-मंजू धाकड के साथ मंडल की सभी बहनो का सराहनीय योगदान रहा।
श्री कैलाशजी बेताला ने अपने विचारों से विनीत बहू मंडल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की ख़ूब सराहना करते हुए आगे ओर भी सामाजिक, धार्मिक एवं पारिवारिक गतिविधियों को ख़ूब अच्छी तरह करते रहने एवं विनीत बहू मंडल का आभार व्यक्त किया। यह जानकारी संगीता धाकड ने दी।
विनीत बहूँ मंडल-शिशोदा का स्नेह मिलन

