मुंबई। घाटकोपर महिलामण्डल के तत्वावधान में 3 जनवरी की रात्रि में 52 बहनों के काफिले के साथ मणिलक्ष्मी तीर्थ यात्रा की शुभ शुरुआत हुई। अखिल भारतीय महिलामण्डल की अध्यक्षा कुमुद कच्छारा, राष्ट्रीय ट्रस्टी प्रकाशदेवी तातेड़, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कांता तातेड़, मु.म.मं. की मंत्री श्वेता सुराणा, उपाध्यक्ष भाग्यश्री कच्छारा, कोषाध्यक्ष अंजू बाफना आदि पदाधिकारियों के मार्गदर्शन से घाटकोपर से सोसरदेवी कच्छारा, सुशीला कच्छारा, लीला कच्छारा, भाग्यवती कच्छारा, सज्जन सोलंकी, प्रकाशदेवी बड़ाला, पिस्ता बाफना, पुष्पा सुराणा, सुशीला सोनी, पुष्पा सोनी,
सुशीला ढ़ीलीवाल आदि वरिष्ठ बहनों के साथ से और चंपा मेहता, मंजू सोलंकी, संगीता गन्ना, दरियाव कोठारी, लक्ष्मी सोनी, मधु बाफना जैसी बहनों के पूर्ण सहयोग से ही ये ट्रिप सफल हो पाई। वहा सभी बहनो को मनोरंजक गेम खेलाए और राष्ट्रीय व मुम्बई स्तरीय पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। साथ ही साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमुद कच्छारा ने सभी बहनो को स्थानीय स्तरीय मासिक सामायिक में आने का आह्वान किया। और कुछ नई युवती बहनों ने इस आह्वान के तहत सामायिक का क्रम निरंतर चलाने का विश्वास भी दिलाया। घाटकोपर महिलामण्डल की संयोजिका मंजू कुमठ के कुशल नेतृत्व में और सहसंयोजिका भावना चपलोत व आशा तातेड़ के समायोजना से यह ट्रिप बहुत ही सफलता पूर्ण, यादगार और उपलब्धिपूर्ण रही।
घाटकोपर महिलामण्डल की मणिलक्ष्मी तीर्थ यात्रा सानन्द सम्पन्न

