मुंबई। मुंबई महिला मंडल के तत्वावधान में मुंबई कन्यामण्डल एक विशेष रियालिटी शो “just 3 days” का आयोजन करने जा रहा है। जिसका भव्य आयोजन 9 , 10 , व 11 जनवरी को कांदीवली तेरापंथ भवन में होगा । इस आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की कन्याएं भाग लेगी और तीन दिन के आवास में विभिन्न रचनात्मक , भावनात्मक ,व व्यक्तित्व विकास के कार्यो में प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने आध्यात्मिक आयाम को कैसे प्राप्त करें ? उसका ज्ञान प्राप्त करेगी । इस आयोजन में मेवाड़ कन्यामण्डल ,आमेट कन्यामण्डल , व jito youth wing से भी कन्याएं जुड़ रही है । कार्यक्रम में अग्रिम संस्थाओं के पदाधिकारी व दिग्गजों द्ववारा कन्याओं को पारितोषिक एवं प्रोत्साहन से पुरष्कृत किया जाएगा । मुंबई महिला मण्डल व कन्यामण्डल का विशेष आग्रह है कि ,आप सभी इस कार्यक्रम में पधारकर कन्याओं का उत्साहवर्धन करें ।

