By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: विभाजनकारी और असंवैधानिक है नागरिकता संशोधन विधेयक:मायावती
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalstate

विभाजनकारी और असंवैधानिक है नागरिकता संशोधन विधेयक:मायावती

Last updated: December 5, 2019 6:18 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

लखनऊ:बसपा सुप्रीमो मायावती ने बृहस्पतिवार को कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा लाया गया नागरिकता संशोधन विधेयक विभाजनकारी और असंवैधानिक है। मायावती ने यहां एक बयान में कहा, ‘केन्द्र सरकार द्वारा काफी जल्दबाजी में लाया गया नागरिकता संशोधन विधेयक पूरी तरह विभाजनकारी और असंवैधानिक विधेयक है अर्थात इसके जरिये धर्म के आधार पर नागरिकता देना तथा इस आधार पर नागरिकों में भेदभाव पैदा करना परमपूज्य डॉ. भीमराव आंबेडकर के मानवतावादी एवं धर्मनिरपेक्ष संविधान की मंशा एवं बुनियादी ढांचे के एकदम विरुद्ध कदम है।’

उन्होंने कहा कि नोटबन्दी और जीएसटी की तरह ही इस नागरिकता संशोधन विधेयक को देश पर जबर्दस्ती थोपने की बजाय केन्द्र सरकार को पुनर्विचार करना चाहिये और बेहतर विचार-विमर्श के लिए इसे संसदीय समिति के पास भेजना चाहिये ताकि यह विधेयक संवैधानिक रूप में देश की जनता के सामने आ सके।

मायावती ने कहा, ‘लेकिन यहां पार्टी का यह भी कहना है कि यदि केन्द्र की सरकार देश एवं जनहित में भारतीय संविधान के मुताबिक सही एवं उचित फैसले लेती है तो फिर हमारी पार्टी दलगति राजनीति से ऊपर उठ कर सरकार का जरूर समर्थन करेगी जैसे धारा 370 के मामले में किया था।’

उन्होंने कहा कि लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति आरक्षण को 10 वर्ष और बढ़ाने का हमारी पार्टी स्वागत करती है लेकिन इसके साथ-साथ केन्द्र सरकार से यह भी अनुरोध है कि वह केन्द्र एवं राज्य सरकारों की नौकरियों में खासकर एससी एसटी वर्ग कोटे के खाली पड़े आरक्षित पदों/ बैकलॉग को विशेष अभियान चलाकर पूरा कराये तथा निजी क्षेत्र में भी इनके लिए आरक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article महाराष्ट्र: हफ्ते भर बाद भी मंत्रियों को नहीं मिला विभाग, BJP ने की आलोचना
Next Article पंत पर भरोसा, उसे मौका दिया जाए; उसकी जरा सी गलती पर धोनी-धोनी चिल्लाना ठीक नहीं: कोहली

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

PM नरेन्द्र मोदी का संबोधन आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन!, चुनाव आयोग से जांच की मांग की
national
April 19, 2026
मटका किंग ने प्राइम वीडियो इंडिया पर नंबर 1 पर एंट्री मारी, इंटरनेशनल लेवल पर भी बना चर्चा का विषय
entertainment
April 18, 2026
वरुण-मृणाल का ‘वियाह करवाड़ो जी’ रिलीज़, हर संगीत की जान बनने को तैयार
entertainment
April 18, 2026
एक्शन मोड में रश्मिका मंदाना! बैंकॉक में 8 घंटे की मुश्किल ट्रेनिंग पूरी, ‘मायसा’ के अगले शेड्यूल के लिए हैं पूरी तरह तैयार
entertainment
April 18, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?