By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: महाराष्ट्र: हफ्ते भर बाद भी मंत्रियों को नहीं मिला विभाग, BJP ने की आलोचना
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtrastate

महाराष्ट्र: हफ्ते भर बाद भी मंत्रियों को नहीं मिला विभाग, BJP ने की आलोचना

Last updated: December 5, 2019 6:10 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

मुंबई:बीजेपी नेता आशीष शेलार ने शपथ लेने के एक हफ्ते बाद भी मंत्रियों को विभाग आवंटित नहीं करने पर बृहस्पतिवार को उद्धव ठाकरे नीत सरकार की आलोचना की। शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा ने मिलकर महाराष्ट्र विकास आघाड़ी (एमवीए) गठबंधन बनाकर सरकार गठित की है जिसने पिछले महीने के आखिर में शपथ ली। मंत्रियों को अब तक विभाग आवंटित नहीं किए गए हैं।

शेलार ने एक बयान में कहा, ‘एमवीए ने सरकार बनाने के समय निर्दलियों से वादा किया था, लेकिन शपथ ग्रहण समारोह के आठ दिन बाद भी, एक भी मंत्री को विभाग आवंटित नहीं किया गया है।’ उन्होंने दावा किया कि एमवीए में शामिल तीनों पार्टियों के विधायकों में ‘बहुत असंतोष है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने 28 नवंबर को मुख्यमंत्री तौर पर शपथ ली।’

ठाकरे के साथ ही, शिवसेना से एकनाथ शिंदे, सुभाष देसाई, राकांपा से जयंत पाटिल और छगन भुजबल और कांग्रेस से बालासाहेब थोराट और नितिन राउत ने शपथ ली लेकिन अबतक किसी को भी विभाग आवंटित नहीं किए गए हैं। एक सूत्र ने बताया कि छह मंत्रियों को जल्द की विभाग आवंटित किए जा सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक, विभाग आवंटन पर चर्चा करने के लिए कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेताओं की इस हफ्ते के शुरू में दिल्ली में बैठक हुई थी। एक सूत्र ने बताया, ‘इस बैठक में राकांपा प्रमुख शरद पवार एवं प्रफुल्ल पटेल, कांग्रेस नेता अहमद पटेल, बालासाहेब थोराट, अशोक चव्हाण और नितिन राउत शामिल हुए थे। अंतिम फैसला लेने के बाद कोई निर्णय किया जाएगा।’

एमवीए के बीच समझौते के तहत, शिवसेना के मुख्यमंत्री समेत 16 मंत्री होंगे जबकि राकांपा के उपमुख्यमंत्री समेत 15 मंत्री होंगे, वहीं कांग्रेस को 12 मंत्री पद मिलेंगे। साथ में विधानसभा अध्यक्ष भी उसका होगा। राज्य सरकार के मंत्रि-मंडल में 43 सदस्य हो सकते हैं, जो 288 सदस्यीय विधानसभा का 15 फीसदी है।

सूत्रों के मुताबिक, राकांपा नेता अजित पवार उपमुख्यमंत्री के पद के इच्छुक हैं। उन्होंने पार्टी में बगावत करके भाजपा से हाथ मिला लिया था और देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई में बनी कुछ दिनों की सरकार में उपमुख्यमंत्री बन गए थे। बाद में वह राकांपा में लौट आए थे। उन्होंने बताया कि राकांपा प्रमुख शरद पवार जयंत पाटिल को उपमुख्यमंत्री पद का वादा कर चुके हैं। विधानसभा के शीत सत्र के बाद मंत्रि-परिषद का विस्तार हो सकता है। यह सत्र 16 से 21 दिसंबर के बीच नागपुर में होगा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article खोपोली से खंडाला घाट शासन श्री साध्वी श्री सोमलता जी एवं साध्वी वृन्द का हुआ विहार
Next Article विभाजनकारी और असंवैधानिक है नागरिकता संशोधन विधेयक:मायावती

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

PM नरेन्द्र मोदी का संबोधन आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन!, चुनाव आयोग से जांच की मांग की
national
April 19, 2026
मटका किंग ने प्राइम वीडियो इंडिया पर नंबर 1 पर एंट्री मारी, इंटरनेशनल लेवल पर भी बना चर्चा का विषय
entertainment
April 18, 2026
वरुण-मृणाल का ‘वियाह करवाड़ो जी’ रिलीज़, हर संगीत की जान बनने को तैयार
entertainment
April 18, 2026
एक्शन मोड में रश्मिका मंदाना! बैंकॉक में 8 घंटे की मुश्किल ट्रेनिंग पूरी, ‘मायसा’ के अगले शेड्यूल के लिए हैं पूरी तरह तैयार
entertainment
April 18, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?