By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: वेवबैंड प्रोडक्शन्स ने किया ‘मस्ती 4’ (मस्तiii 4) का रंगीन पोस्टर रिलीज़
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

वेवबैंड प्रोडक्शन्स ने किया ‘मस्ती 4’ (मस्तiii 4) का रंगीन पोस्टर रिलीज़

Last updated: October 9, 2025 5:19 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

कल्ट कॉमेडी फ्रैंचाइज़ी ‘मस्ती’ एक बार फिर ज़बरदस्त अंदाज़ में वापसी कर रहा है और वो भी चार गुना पागलपन के साथ! मिलाप मिलन ज़वेरी लिखित और उनके निर्देशन में बनी ‘मस्ती 4’ (मस्तiii 4) का चमकदार पोस्टर, फिल्म के निर्माता वेवबैंड प्रोडक्शन्स ने हाल ही में जारी कर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। फिलहाल पोस्टर को देखते ही दर्शकों के दिलो-दिमाग में पहली मस्ती की यादें ताज़ा हो गई हैं, जो शरारतों, हंसी-ठहाकों, दोस्ती और सितारों की मस्ती से भरपूर थी।
एक बार फिर वही सितारे यानी आपके अपने ओजी बॉयज की तिकड़ी यानी रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी, यानी अमर, मीत और प्रेम ‘मस्ती 4’ (मस्तiii 4) में अपनी 4 गुना ज़्यादा मस्ती के वादे के साथ लौटे हैं। गौरतलब है कि हंसी से लोटपोट करने के लिए तैयार फिल्म ‘मस्ती 4’ (मस्तiii 4) आपके लिए 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। गौरतलब है कि फिल्म का पोस्टर अपने रंग-बिरंगे डिज़ाइन, मस्ती भरे माहौल और मज़ेदार टैगलाइन “लव वीज़ा” के साथ तुरंत ही दिल जीत लेता है। पुराने फैंस के पसंदीदा किरदारों की वापसी के साथ-साथ इस बार हंसी का तड़का लगाने आ रही हैं श्रेया शर्मा, रुही सिंह और एलनाज़ नौरोज़ी, जो फिल्म में नई चमक और ताज़गी लेकर आई हैं। इसके अलावा कुछ सरप्राइज़ कैमियो भी देखने को मिलेंगे, जो फिल्म के पुराने दर्शकों के लिए खास तोहफ़ा होंगे।
फिल्म को ज़ी स्टूडियोज़ और वेवबैंड प्रोडक्शन्स ने मिलकर पेश किया है, जिसमें मराठी इंटरनेशनल और बालाजी टेलीफिल्म्स भी साझेदार हैं। इस फिल्म के निर्माता ए. झुनझुनवाला और शिखा करण अहलूवालिया (वेवबैंड प्रोडक्शन्स), सह-निर्माता इंद्र कुमार और अशोक ठकेरिया (मराठी इंटरनेशनल) हैं और इनके साथ हैं शोभा कपूर और एकता कपूर (बालाजी मोशन पिक्चर्स) तथा उमेश बंसल। अब जब इस फिल्म का पोस्टर आ ही चुका है, तो इसे देखने के बाद मिलाप मिलन ज़वेरी की सिग्नेचर कॉमेडी, ओजी बॉयज़ की धमाकेदार वापसी और चार गुना मस्ती के साथ, ‘मस्ती 4’ (मस्तiii 4) इस बात का वादा करती है कि यह फिल्म वर्ष 2025 की सबसे बड़ी कॉमेडी ब्लॉकबस्टर होगी! यकीन मानिए कुछ फ्रैंचाइज़ी वक़्त के साथ और भी ज़्यादा मज़ेदार हो जाती हैं और इसका सबूत आपको फिल्म रिलीज के साथ मिल भी जाएगा, तो इंतज़ार कीजिए 21 नवंबर 2025 को फिल्म रिलीज का!

View this post on Instagram

A post shared by Riteish Deshmukh (@riteishd)

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article बोरीवली में चल रही रामलीला के मंचन में राम वनवास प्रसंग देखकर भीग उठी सबकी आंखें
Next Article ‘पल्लो लटके’ की एक झलक दिखाते हुए ‘जटाधारा’ के मेकर्स ने किया रिलीज़

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अमित शाह 20 दिनों से संसद से गायब, उनमें छात्रों पर पुलिस कार्रवाई से जुड़े सवालों का जवाब देने की हिम्मत नहींः राहुल गांधी
national
August 12, 2026
गृहमंत्री अमित शाह ने स्पीकर ओम बिरला को लिखा पत्र, कहा, नीट आंदोलन मुद्दे पर संसद में जवाब देने को तैयार
national
August 12, 2026
दक्षिण मुंबई में जैन संस्कार विधि से दिव्या रोनक धाकड़ का तप सम्पूर्ति अनुष्ठान
social
August 12, 2026
आलोचना से होती है ऋजुता की प्राप्ति : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
social
August 12, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?