सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: भारत ने वेस्टइंडीज से लगातार 10वीं सीरीज जीती
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

भारत ने वेस्टइंडीज से लगातार 10वीं सीरीज जीती

Last updated: December 22, 2019 10:21 pm
Surabhi Saloni
Share
8 Min Read
SHARE

कटक:भारत ने वेस्टइंडीज को तीन वनडे की सीरीज के आखिरी मैच में रविवार को 4 विकेट से हरा दिया। कटक के बाराबती स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले 50 ओवर में पांच विकेट पर 315 रन बनाए थे। भारत ने 48.4 ओवर में 6 विकेट पर 316 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। विंडीज के खिलाफ उसकी ये लगातार 10वीं सीरीज जीत है। पिछली बार 2006 में हार मिली थी। भारत ने इस जीत के साथ ही कटक में सबसे बड़ा लक्ष्य भी हासिल कर लिया। इससे पिछला रिकॉर्ड भी टीम इंडिया के नाम दर्ज था। तब भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 2008 में 273 रन का लक्ष्य हासिल किया था।

कप्तान विराट कोहली 85 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने करियर का 55वां अर्धशतक लगाया। रविंद्र जडेजा ने नाबाद 39 और शार्दुल ठाकुर ने 17 रन बनाए। दोनों ने नाबाद 30 रन की साझेदारी कर टीम इंडिया को जीत दिला दी। जडेजा ने कोहली के साथ छठे विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी की। इससे पहले वेस्टइंडीज के लिए निकोलस पूरन 89 और कप्तान कीरोन पोलार्ड ने 74 रन की पारी खेली। भारत के लिए नवदीप सैनी ने दो विकेट लिए। मोहम्मद शमी और रविंद्र जडेजा को एक-एक सफलता मिली।

भारत ने 17वीं बार 300+ रन चेज किया

देश 300+ रन चेज
भारत 17
इंग्लैंड 11
ऑस्ट्रेलिया 10
श्रीलंका 10
दक्षिण अफ्रीका 6
पाकिस्तान 6

कोहली इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

कोहली 85 रन की पारी के दौरान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ते हुए इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर कुल 2455 रन बनाए। वहीं, रोहित ने 2442 रन बनाए। कोहली के वनडे में इस साल 1377 रन हैं। इस मामले में वे रोहित (1490 रन) से पीछे हैं।

Virat Kohli moves past Kallis on the all-time ODI run-getters list

How high on this list would he end up when he’s done?https://t.co/dx1iUY5cvV pic.twitter.com/evrFe4viJZ

— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) December 22, 2019

भारत चौथी बार साल की आखिरी वनडे सीरीज जीतने में सफल रहा

टीम इंडिया ने चौथी बार साल की आखिरी वनडे सीरीज अपने नाम कर ली। इससे पहले भारतीय टीम ने तीन बार साल की अंतिम वनडे सीरीज अपने घर में ही जीती हैं। भारत को पिछली बार अपने घर में अक्टूबर 2015 में दक्षिण अफ्रीका ने 5 वनडे की सीरीज में 3-2 से हराया था। इसके बाद भारत ने न्यूजीलैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज (दो बार) हराया।

किसके खिलाफ कब जीत का अंतर
वेस्टइंडीज दिसंबर 2019 2-1
वेस्टइंडीज अक्टूबर 2018 3-1
श्रीलंका दिसंबर 2017 2-1
न्यूजीलैंड अक्टूबर 2016 3-2

राहुल-रोहित ने शतकीय साझेदारी की

रोहित शर्मा 63 रन बनाकर पवेलियन लौटे। जेसन होल्डर की गेंद पर शाई होप ने उनका कैच लिया। उन्होंने लोकेश राहुल के साथ पहले विकेट के लिए 122 रन की साझेदारी की। रोहित ने 43वां अर्धशतक लगाया। राहुल 77 रन बनाकर आउट हुए। राहुल ने करियर का पांचवां अर्धशतक लगाया। श्रेयस अय्यर 7 रन बनाकर आउट हुए। कीमो पॉल की गेंद पर जोसेफ ने उनका कैच लिया। ऋषभ पंत (7) को पॉल ने बोल्ड कर दिया। इसके बाद शेल्डन कॉटरेल ने केदार जाधव (9) को बोल्ड कर दिया।

रोहित ने जयसूर्या का 22 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

रोहित अपनी पारी में 9 रन बनाते ही एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ओपनर बन गए। उनके 2442 रन हो गए। रोहित ने श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या का रिकॉर्ड तोड़ा। जयसूर्या ने 1997 में बतौर ओपनर 2387 रन बनाए थे।

The most runs by an opener in a calendar year – what a 2019 India’s Hitman has had ? #INDvWI pic.twitter.com/zSeSO3W2OA

— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) December 22, 2019

पोलार्ड ने तीन साल बाद अर्धशतक लगाया

पोलार्ड ने करियर का दसवां अर्धशतक लगाया। उन्होंने तीन साल बाद 50+ का स्कोर बनाया। पोलार्ड ने पिछला अर्धशतक जून 2016 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगाया था। तब 62 रन बनाए थे। पूरन 64 गेंद पर 89 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने पांचवें विकेट के लिए पोलार्ड के साथ 135 रन की साझेदारी की। पूरन ने करियर का पांचवां अर्धशतक लगाया। शार्दुल की गेंद पर जडेजा ने उनका कैच लिया।

वेस्टइंडीज की पारी में 12 छक्के लगे

विंडीज के लिए पोलार्ड ने मैच में सबसे ज्यादा सात छक्के लगाए। 51 गेंद की पारी में उन्होंने तीन चौके भी लगाए। दूसरी ओर, पूरन ने 64 गेंद की पारी में 10 चौके और तीन छक्के लगाए। दो छक्के शिमरॉन हेटमानयर ने लगाए। पोलार्ड ने 145.10 और पूरन 139.06 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

नवदीप ने डेब्यू मैच में दो विकेट लिए

इविन लुईस 21 रन बनाकर पहले विकेट के तौर पर आउट हुए। जडेजा की गेंंद पर नवदीप ने उनका कैच लिया। लुईस ने होप के साथ पहले विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी की थी। होप 42 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मोहम्मद शमी ने उन्हें बोल्ड किया। हेटमायर 33 गेंद पर 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे। नवदीप ने उन्हें कुलदीप यादव के हाथों कैच कराया। यह उनका वनडे में यह पहला विकेट है। उन्होंने इसके बाद रोस्टन चेज को बोल्ड कर दिया। चेज ने 48 गेंद पर 38 रन बनाए।

होप एक कैलैंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे वेस्टइंडियन

शाई होप वेस्टइंडीज के लिए एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। उन्होंने इस साल 1345 रन बनाए। इस मामले में पहले स्थान पर पूर्व कप्तान ब्रायन लारा हैं। लारा ने 1993 में 1349 रन बनाए थे। होप उनका रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। इस मामले में तीसरे स्थान पर डेसमंड हेंस हैं। उन्होंने 1985 में 1232 रन बनाए थे।

सैनी वनडे में डेब्यू करने वाले 229वें भारतीय
27 वर्षीय नवदीप भारतीय वनडे टीम में डेब्यू करने वाले 229वें खिलाड़ी बन गए। वे 2019 में भारत के लिए वनडे में डेब्यू करने वाले पांचवें खिलाड़ी हैं। सैनी से पहले तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में, विजय शंकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबॉर्न में, शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन में और शिवम दुबे ने इस सीरीज में वेस्टइंडीज के खिलाफ चेन्नई में वनडे अपना डेब्यू किया था।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ऐरोली में स्व से शिखर तक ” कार्यशाला का आयोजन
Next Article विले पार्ले इलाके में 13 मंजिला इमारत में आग लगी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

रणवीर सिंह बने BMW के नए ब्रांड एंबेसडर
Business entertainment
September 11, 2026
अनावश्यक नहीं बोलना भी है मौन की साधना : महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 11, 2026
कांदिवली में पर्युषण पर्वाराधना का चतुर्थ दिवस वाणी संयम दिवस के रूप में मनाया गया
social
September 11, 2026
आदर्श नगर (सवाई माधोपुर) की पवित्र नगरी में पर्युषण पर्व की धूम
social
September 11, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?