मुंबई: पश्चिमी विले पार्ले इलाके में रविवार शाम को 13 मंजिला इमारत में आग लग गई। बचाव दल ने इमारत में फंसे 4 लोगों को बाहर निकाल लिया। दमकल की 8 से 10 गाड़ियों को आग बुझाने के काम लगाया गया है। राहत और बचाव कार्य भी जारी है। फिलहाल, इमारत की बिजली काट दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, पश्चिम विले पार्ले में स्थित लाभ श्रीवल्ली सोसायटी की बहुमंजिला इमारत है। माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी। अधिकारियों के मुताबिक इमारत की 7वीं और 8वीं मंजिल पर आग लगी। इसके ऊपरी मंजिलों तक पहुंचने की आशंका को देखते हुए, आग बुझाने के साथ ही फंसे हुए लोगों को निकालने का अभियान चलाया गया फिलहाल 4 लोगों को बचा लिया गया है।

