ऐरोली (नवी मुंबई)। अखिल भारतीय महिला मंडल के निर्देशानुसार” ‘स्व से शिखर तक ” कार्यशाला का आयोजन “तेरापंथ महिला मंडल ऐरोली” द्वारा तेरापंथ भवन पर किया गया। सर्वप्रथम नमस्कार महामन्त्र से कार्यक्रम की शुरुआत हुई तत्पश्चात स्थानीय महिलामण्डल की बहनों ने प्रेरणा गीत और चौबीसी की प्रस्तुति दी।
कार्यशाला में पधारे हुए सभी श्रावक- श्राविकाओं का स्वागत मुंबई कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती इंदिरा जी चंडालिया ने किया। मुंबई कार्यकारिणी से श्रीमती इंदिरा जी चंडालिया, निवर्तमान संयोजिका श्रीमती मीना जी डूंगरवाल, तेरापंथी सभा एरोली से मंत्री सुरेश जी मोटावत , तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष धीरज जी बोहरा और उनकी पूरी टीम कार्यशाला में उपस्थित रहे।
मुख्य वक्ता के रूप मे उपस्थित श्रीमती करुणा जी कोठारी (काउंसलर ) ने WE के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हमें किस तरह अपने जीवन साथी के साथ रहना चाहिए।
COUPLE को परिभाषित करते हुए उन्होंने जीवन की छोटी-छोटी Problem को कैसे Solve करें उसकी जानकारी दी।
रिलेशनशिप एक्सरसाइज के द्वारा उन्होंने बताया कि रिश्ते को कैसे अच्छी तरह निभाए इस बारे में जानकारी प्रेषित की। Mr.&Mrs perfect couple कंपटीशन में 10 Couple ने भाग लिया उन सभी Couple से धार्मिक , सामान्य ज्ञान और 1 मिनिट गेम करवाए गए।
इस कार्यशाला में Mr.&Mrs. Perfect में प्रथम स्थान: मीना- राकेश जी डूंगरवाल, द्वितीय स्थान किरण – मुकेश जी कोठारी
तृतीय स्थान रेखा – सुरेश जी मोटावत को चुना गया। जो बहने अपने जीवनसाथी के लिए सुंदर आकर्षण तोहफा बना कर लाई उनमें प्रथम स्थान: शिल्पा हिरन, द्वितीय स्थान: रेखा मोटावत को दिया गया। “रिश्तो की किताब बने आफताब” के सुंदर लेखन हेतु सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान कल्पना बोहरा द्वितीय स्थान भारती कोठारी तृतीय स्थान: संगीता बोहरा कोमिला।पिछले वर्ष के जैन विद्या परीक्षा के सर्टिफिकेट दिए गए
कार्यशाला में तेरापंथ समाज ऐरोली के सभी संघीय संस्थाएं सभा युवक परिषद एवं महिला मंडल के सभी सदस्यों की विशेष उपस्थिति एवं सहयोग से कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कार्यक्रम का कुशल संचालन महिला मंडल संयोजिका संगीता बोहरा ने किया।
ऐरोली में स्व से शिखर तक ” कार्यशाला का आयोजन

