भोजपुरी संगीत इंडस्ट्री में एक बार फिर नया धमाका देखने को मिल रहा है. मशहूर म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के बैनर तले रिलीज हुआ नया भोजपुरी लोकगीत ‘पियावे में बसेला प्राण’ इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. रिलीज के बाद से ही इस गाने को अब तक 3,72,000 से ज्यादा व्यूज और 1 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं, जो दर्शकों के बीच इसकी बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है.
इस गीत को अपनी मधुर आवाज से सजाया है उभरती हुई गायिका प्रतिभा राज ने, जिनकी गायकी ने श्रोताओं का दिल जीत लिया है. वहीं वीडियो में अभिनेत्री इशिका टोरिया की खूबसूरत अदाकारी ने इस गीत को और भी आकर्षक बना दिया है.
इस प्रोजेक्ट के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं, जिनके बैनर से लगातार हिट गाने और फिल्में दर्शकों के बीच आ रही हैं और भोजपुरी इंडस्ट्री में नई पहचान बना रही हैं.
गीत के बोल पिंकू बाबा ने लिखे हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने इसे मधुर धुनों से सजाया है. गाने का निर्देशन आशीष सत्यर्थी ने किया है, जिसकी वजह से वीडियो का हर फ्रेम बेहद खूबसूरत नजर आता है. इस गाने के पीआरओ ब्रजेश मेहर हैं.
गाना यहां देखें:
इस गाने को लेकर निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि वे हमेशा दर्शकों के लिए अच्छे और दिल को छूने वाले भोजपुरी गीत लाने की कोशिश करते हैं. उनके अनुसार पियावे में बसेला प्राण एक बेहद प्यारा लोकगीत है और दर्शकों से मिल रहा प्यार पूरी टीम के लिए बहुत खास है.
वहीं गायिका प्रतिभा राज ने बताया कि यह गाना उनके दिल के बेहद करीब है और उन्हें पहले से ही एहसास था कि यह गीत श्रोताओं को जरूर पसंद आएगा. उन्होंने इस गाने को प्यार देने के लिए सभी दर्शकों का धन्यवाद भी किया.
अभिनेत्री इशिका टोरिया ने भी फैंस का आभार जताते हुए कहा कि दर्शकों का सहयोग ही कलाकारों को बेहतर काम करने की प्रेरणा देता है और यही प्यार उन्हें आगे और अच्छा करने के लिए प्रेरित करता है.
रिलीज के साथ ही यह गीत सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है. भोजपुरी दर्शक इसे जमकर शेयर कर रहे हैं और कमेंट्स के जरिए इसकी खूब सराहना कर रहे हैं. गाने की कहानी, लोकेशन और संगीत इसे एक परफेक्ट रोमांटिक लोकगीत बनाते हैं.
फैंस का मानना है कि आने वाले दिनों में ‘पियावे में बसेला प्राण’ भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के बड़े हिट गानों की सूची में शामिल हो सकता है और नए रिकॉर्ड बना सकता है.

