मुंबई/गोवा। भातीय सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्टों के मुताबिक, गुरुवार सुबह गोवा स्थित उनके घर पर उन्हें गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया। उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता दी गई और अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। मीडिया खबरों के अनुसार, नाना पाटेकर के बेटे मल्हार पाटेकर ने उनके निधन की पुष्टि की है। मल्हार पाटेकर के अनुसार उनके पिता की मृत्यु प्राकृतिक कारणों से हुई।
नाना पाटेकर भारतीय सिनेमा के उन अभिनेताओं में शामिल थे, जिन्होंने अपनी दमदार अदाकारी और अलग अंदाज से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई। ‘परिंदा’, ‘क्रांतिवीर’, ‘अब तक छप्पन’, ‘वेलकम’ और ‘नटसम्राट’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को खूब सराहा गया। अभिनय के साथ उन्होंने निर्देशन में भी अपनी पहचान बनाई। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद फिल्म जगत और उनके प्रशंसकों के बीच शोक की लहर है। भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा।
भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल के थे नाना

