वाशी। पर्युषण महापर्व के पांचवा दिन अणुव्रत चेतना दिवस के रूप में – कार्यक्रम तेरापंथ समाज वाशी द्वारा भिक्षु महाश्रमण फाउंडेशन वाशी नवी मुंबई में आयोजित किया गया | कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से किया गया, मंगलाचरण अणुव्रत समिति क्षेत्रीय संयोजक वाशी द्वारा किया गया। अणुव्रत गीत भिक्षु भक्ति मंडल वाशी द्वारा किया गया। अणुव्रत आचार संहिता का वाचन किया गया। युग प्रधान महातपस्वी आचार्य श्री महाश्रमणजी के आध्यात्मिक निर्देशन मे मुमुक्षु श्रेणी से पर्युषण महापर्व के महान अवसर पर धर्म आराधना कराने के लिए पधारे हुएमुमुक्षु प्रेक्षाजी,ने प्रेक्षाध्यान करवाया।
मुमुक्षु भावनाजी मंगल उद्बोधन द्वारा कृष्ण लेश्या के लक्षणों का विस्तार से वर्णन करते हुए, कृष्ण लेश्या के भावों से बचने की प्रेरणा दी| सम्यक्त्व के लक्षण,भूषण,दूषण की चर्चा की| किसी से झगड़ा होने पर तुरंत क्षमा-याचना कर लेना चाहिए | सम्वत्सरी पर भी क्षमा-याचना नहीं की तो सम्यक्त्व रूपी रत्न के खोने की आशंका रहती है, इस प्रकार क्षमा का महत्त्व बताया| मुमुक्षु शेफाली जी ने गीतिका का संघान किया एवं आचार्यश्री तुलसी के महान् अवदान अणुव्रतों के बारे में बताया| अणुव्रत के नियम बताते हुए समझाया कि विश्व-शांति के लिए अणुव्रत बहुत लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं| मुमुक्षु अर्चनाजी ने श्रावक की ११ प्रतिमाओं के बारे में विस्तार से बताया|
फिर जीवन में संयम और नैतिकता को अपनाना चाहिए| उन्होंने प्रेरणा दी कि हमारा जीवन नशा मुक्त हो और आसक्ति तथा ममत्व कम हो | श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा वाशी अध्यक्ष पंकजजी चंडालिया ने सबका स्वागत किया एवं सूचनाएँ दी परिषद अध्यक्ष ललितजी चंडालिया ने अपने विचार व्यक्त किया।
पधारे हुए अतिथि महावीर इंटरनेशनल वाशी नवी मुंबई मेडिकल टीम का स्वागत तेरापंथ समाज वाशी द्वारा साल दुपट्टा से किया गया।
कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति डॉक्टर पंकजजी डॉक्टर बलवंतजी चौरडिया डॉक्टर संदीपजी मेहता डॉक्टर हिनाजी केमिस्ट्री ब्लड बैंक सुनीलजी छाजेड़ बाबेल साहब नरेशजी सिंघवी तेरापंथ प्रोफेशनल फॉर्म वाशी नवी मुंबई अध्यक्ष दिलखुश जी मेहता मंत्री विकासजी मेहता परिषद निवर्तमान अध्यक्ष अरविंदजी खाडेड भिक्षु महाश्रमण फाउंडेशन अध्यक्ष कमलेशजी बोहरा महामंत्री गौतमजी कोठारी कोषाध्यक्ष नरेंद्रजी वडाला निवर्तमान अध्यक्ष ललितजी बाफना पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमृतलालजी खांटेड पूर्व कोषाध्यक्ष ललितजी बोहरा अशोकजी आच्छा महावीरजी आच्छा अणुव्रत ट्रस्टी लादूलालजी श्री श्रीमाल सोहनलालजी श्री श्रीमाल उत्तमचंदजी छाजेड़ रमेशजी श्री श्रीमाल सभा मंत्री पवनजी परमार कोषाध्यक्ष राजूजी कावड़िया परिषद मंत्री हरीशजी गादिया कोषाध्यक्ष हितेशजी मेहता संयोजक रंजीतजी खाडेढ़ महिला मंडल अध्यक्ष स्वीटीजी खाडेढ़ मंत्री प्रीतिजी धोखा कोषाध्यक्ष पूनमजी डागलिया पूर्व अध्यक्ष रेखाजी कोठारी पूर्व मंत्री सीमाजी मेहता कोषाध्यक्ष भावनाजी बाफ़ना की उपस्थिति रही संवत्सरी महापर्व कार्यक्रम की दो दिवसीय संयोजक के नाम की घोषणा की गई उसमें अनिलजी सिंघवी- सभा परामर्शक श्रीमान सुनीलजी सोनी- सभा परामर्शक श्रीमान सुशीलजी मेडतवाल- सभा परामर्शक श्रीमान शांतिलालजी सिंघवी-सभा परामर्शक श्रीमान विनोदजी खिवेसरा सभा परामर्शक श्रीमान विमलजी सांमर सभा परामर्शक श्रीमान तिलकेशजी गोखरू सभा उपाध्यक्ष श्रीमान अरविंदजी खाडेढ़- परिषद निवर्तमान अध्यक्ष को नियुक्त किए गए।
कार्यक्रम का कुशल संचालन ज्ञानशाला परिवार वाशी से प्रशिक्षक सेजलजी सियाल ने किया| यह जानकारी मीडिया प्रभारी प्रवीण चोरडिया ने दी।
वाशी मे पर्युषण महापर्व पर पांचवा दिन अणुव्रत चेतना दिवस मनाया

