वाशी। पर्यूषण महापर्व- आठवां दिवस संवत्सरी महापर्व के रूप में कार्यक्रम तेरापंथ समाज वाशी द्वारा भिक्षु महाश्रमण फाउंडेशन वाशी नवी मुंबई में आयोजित किया गया | कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से किया गया, मंगलाचरण तेरापंथ महिला मंडल कार्यकारिणी ग्रुप वाशी द्वारा किया गया श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन उपासक श्रीमान बाबूलालजी बाफना ने किया | स्वागत वक्तव्य श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा अध्यक्ष पंकजजी चंडालिया, तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष ललितजी चंडालिया, भिक्षु महाश्रमण फाउंडेशन अध्यक्ष कमलेशजी बोहरा तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष स्वीटीजी खाडेढ़ ने कार्यक्रम में पधारे हुए तेरापंथ समाज वाशी के गणमान्य पदाधिकारी, वरिष्ठजन एवं नवी मुंबई क्षेत्र से पधारे हुए सभी श्रावक समाज का स्वागत किया गया।
युग प्रधान महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमणजी के आध्यात्मिक निर्देशन में मुमुक्षु श्रेणी से पर्युषण महापर्व के महान अवसर पर धर्म आराधना कराने के लिए मुमुक्षु प्रेक्षाजी, ने प्रेक्षा ध्यान करवाया मुमुक्षु भावनाजी मंगल उद्बोधन द्वारा,पर्युषण के महापर्व पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में पोषध त्याग तपस्या करने की प्रेरणा दी| भगवान ऋषभ, भगवान नेमिनाथ, भगवान पार्श्व के जीवन वृत्त को संक्षेप में बताया| पद्म और शुक्ल लेश्या के लक्षणों की चर्चा करते हुए बताया कि भावों को सकारात्मक कैसे बनाया जाए| फिर 12 भावनाओं का विवेचन किया| मुमुक्षु अर्चनाजी ने भगवान महावीर के पूर्व भवों और उनके सर्वज्ञ काल की चर्चा की| मुमुक्षु शेफालीजी ने गीतिका का संघान किया एवं भगवान महावीर के जन्म से लेकर उनके साधना काल की चर्चा की |
दूसरे चरण में तपस्वियों का सम्मान किया गया वाशी में कुल तपस्या 30 तपस्वी भाई बहनों ने की मेधावी छात्रों का सम्मान तेरापंथ प्रोफेशनल फॉर्म वाशी नवी मुंबई द्वारा अध्यक्ष दिलखुशजी मेहता ने 28 छात्रों का तेरापंथ समाज वाशी के तत्वाधान में सम्मानित किया गया। शुभकामना के स्वर तेरापंथ युवक परिषद मंत्री हरीशजी गादीयां तेरापंथ महिला मंडल मंत्री प्रीतिजी धोका तपस्वी अनुमोदन के अवसर पर एक दिवसीय रात्रि कार्यक्रम एक शाम वाशी के नाम भिक्षु भक्ति रखी गई उसमें मुख्य गायक कलाकार सुश्री दिव्याजी बोलिया सुश्री श्रेयाजी चपलोत श्री अनिकजी आच्छा द्वारा विशेष प्रस्तुति रही एवं गायक कलाकारों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की व्यवस्था में विशेष सहयोग वरिष्ठ किशोरजी गादिया अशोकजी आच्छा भवन शांतिलालजी मेहता अणुव्रत ट्रस्टी लादूलालजी श्रीमाल उत्तमचंद छाजेड अमरचंदजी बरलोटा रमेशजी श्री श्रीमाल सोहनलालजी श्री श्रीमाल संपतलालजी बागरेचा नरेंद्रजी बडोला तेरापंथी महासभा कार्यकारिणी सदस्य तनसुखजी चौरडिया सीरियारी संस्थान कोषाध्यक्ष गौतमजी कोठारी तेरापंथ सभा,कोषाध्यक्ष राजूजी कावड़िया, युवक परिषद, संयोजक अनिलजी सिंघवी सुशीलजी मेड़तवाल तिलकेशजी गोखरू शांतिलालजी सिंघवी नरेंद्रजी वडाला शांतिलालजी धोखा सुनीलजी सोनी विनोदजी खिवेसरा अशोकजी धर्मावत महावीर इंटरनेशनल नवी मुंबई अध्यक्ष बलवतजी चौरडिया विनोदजी बापना चेतनजी कोठारी पूर्व सभा अध्यक्ष विनोदजी बाफना परिषद पूर्व अध्यक्ष महावीरजी सोनी संयोजक रंजीतजी खाठेढ़ प्रवीणजी चौरडिया अमितजी आचलिया शंकरजी कोठारी तरुणजी डागलिया प्रोफेशनल फॉर्म मंत्री विकासजी मेहता कोषाध्यक्ष महेशजी मेहता विमलजी श्रीमाल कैलाशजी गुदेचा अशोकजी श्रीमाल महिला मंडल कोषाध्यक्ष पूनमजी डागलिया, गीताजी चपलोत मंजूजी परमार पदमा गादीया पूर्व सहमंत्री विजेताजी भंसाली, रंजनजी हिरण ज्ञानशाला संयोजिका नम्रताजी खाडेढ़ रेखाजी कोठारी सीमाजी मेहता भाग्यश्रीजी चौरडिया दिलखुशजी चंडालिया रीनाजी गुंदेचा आजादजी बाफना कुसुमजी मेहता सुनीता धोखा सीमाजी हीरन प्रेक्षाजी कोठारी शीतलजी मेहता सभी का सहयोग मिल रहा है|
प्रातःकालीन प्रवचन में लगभग 750 श्रावकों की एवं सायकालीन प्रतिक्रमण में 750 श्रावको की विशेष उपस्थिति रही। कुल पोषध 135 हुए संवत्सरी महापर्व पर सामूहिक क्षमायाचना एवं पारना का कार्यक्रम में 550 सदस्यों की उपस्थिति में संपन्न हुआ तेरापंथ युवक परिषद कोषाध्यक्ष हितेशजी मेहता ने आभार ज्ञापन किया|
कार्यक्रम का कुशल संचालन तेरापंथयुवक परिषद पूर्व अध्यक्ष अरविंदजी खाडेढ़ ने किया| यह जानकारी मीडिया प्रभारी राकेश राठौड ने दी।
वाशी मे पर्यूषण के अवसर पर संवत्सरी महापर्व मनाया

