By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • national
  • state
  • social
  • entertainment
  • local
  • Video
  • E-Magazine
Reading: US ओपन 2018 : रोजर फेडरर की सबसे बुरी हार, खुद बताई हारने की वजह
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • national
  • state
  • social
  • entertainment
  • local
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

US ओपन 2018 : रोजर फेडरर की सबसे बुरी हार, खुद बताई हारने की वजह

Last updated: September 5, 2018 9:22 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी रोजर फेडरर और मारिया शारापोवा मंगलवार को यहां अपने-अपने मुकाबले हारकर अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्रमश: पुरुष और महिला एकल वर्ग से बाहर हो गए। पांच बार के चैंपियन फेडरर न्यूयॉर्क में खिताब के 10 साल के सूखे को खत्म करने में नाकाम रहे और उन्हें आस्ट्रेलिया के दुनिया के 55वें नंबर के खिलाड़ी जॉन मिलमैन ने 3-6, 7-5, 7-6 (9/7), 7-6 (7/3) से हराया।

बीस बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन फेडरर की अमेरिकी ओपन के 41 मैचों में टॉप 50 से बाहर के खिलाड़ी के खिलाफ यह पहली हार है। फेडरर को हालांकि अपनी गलतियों का खामियाजा भुगतना पड़ा। उन्होंने 77 सहज गलतियां की और 10 डबल फॉल्ट भी किए। फेडरर ने मैच के बाद कहा, ‘काफी गर्मी थी। मुझे लग रहा था कि मुझे बिलकुल भी हवा नहीं मिल रही है। मुझे लगातार पसीना आ रहा था जो बढ़ रहा था जिससे मैं लगातार असहज होता चला गया।

उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि जब मैच खत्म हुआ तो मैं खुश था। फेडरर ने कहा, जॉन इससे बेहतर तरीके से निपटने में सफल रहा। वह ब्रिसबेन में रहता है जो दुनिया के सबसे उमस भरे स्थानों में से एक है। साल 2013 में टामी रोब्रेडो के खिलाफ चौथे दौर में शिकस्त के बाद अमेरिकी ओपन में यह दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी फेडरर का सबसे खराब प्रदर्शन है।

इसके साथ ही नोवाक जोकोविच और फेडरर के बीच क्वार्टर फाइनल भिड़ंत की संभावना भी खत्म हो गई। जोकोविच को अब मिलमैन से भिड़ना होगा। जोकोविच ने एकतरफा मुकाबले में गैरवरीय जाओ सोसा को सीधे सेटों में 6-3, 6-4, 6-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। विंडलडन में 13वें ग्रैंडस्लैम खिताब के साथ खिताब के 54 हफ्ते के सूखे को समाप्त करने वाले जोकोविच ने कहा कि वह दुनिया के 68वें नंबर के खिलाड़ी सोसा को सीधे सेटों में हराकर राहत महसूस कर रहे हैं क्योंकि तापमान एक बार फिर काफी अधिक हो गया था।

सातवें वरीय मारिन सिलिच भी बेल्जियम के डेविड गोफिन को सीधे सेटों में 7-6 (8/6), 6-2, 6-4 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करने में सफल रहे जहां उनका सामना जापान के केई निशिकोरी से होगा जिन्होंने जर्मनी के अनुभवी फिलिप कोलश्रेबर को 6-3, 6-2, 7-5 से हराया। दूसरी तरफ महिला एकल में 2006 की चैंपियन शारापोवा को लगातार दूसरे साल न्यूयॉर्क में प्री क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें स्पेन की कार्ला सुआरेज नवारो के खिलाफ हार झेलनी पड़ी।

स्पेन की सुआरेज नवारो ने अपने 30वें जन्मदिन का जश्न पांच बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन शारापोवा के खिलाफ 6-4, 6-3 की जीत के साथ मनाया। शारापोवा ने अपना पिछला ग्रैंडस्लैम पेरिस में 2014 में जीता था। नाओमी ओसाका ने बेलारूस की एरिना स्बालेंका को कड़े मुकाबले में 6-3, 2-6, 6-4 से हराकर पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। वह 2004 में शिनोबु असागोइ के बाद अमेरिकी ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करने वाली जापान की पहली महिला खिलाड़ी हैं। ओसाका अगले दौर में युक्रेन की 36वें नंबर की लेसिया सुरेंको से भिड़ेंगी जिन्होंने चेक गणराज्य की मार्केटा वोनद्रोसोवा को 6-7 (3/7), 7-5, 6-2 से हराया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- आम्रपाली में हुआ है बड़ा घोटाला, सब जाएंगे जेल
Next Article NIA कोर्ट में छह संदिग्ध ISIS आतंकियों पर आरोप तय, दक्षिण भारत में थी बड़ी वारदात की योजना

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

विलेपार्ले की धरा पर हुआ आध्यात्मिक मिलन
social
February 11, 2026
सेंगोल के इतिहास से जानें क्या है फिल्म स्वयंभू’ की कहानी का कनेक्शन, निखिल सिद्धार्थ ने किया खुलासा
entertainment
February 10, 2026
री-रिलीज़ से पहले वायरल हुआ सलमान खान का पुराना इंटरव्यू, तेरे नाम की सफलता पर कही थी बड़ी बात
entertainment
February 10, 2026
महाराष्ट्र के भारतीय जनता पार्टी के पचास जैन नगरसेवकों का सम्मान समारोह संपन्न
metro
February 10, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

Follow US
© 2023 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?