By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- आम्रपाली में हुआ है बड़ा घोटाला, सब जाएंगे जेल
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- आम्रपाली में हुआ है बड़ा घोटाला, सब जाएंगे जेल

Last updated: September 5, 2018 8:30 am
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:होम बायर्स से पैसा लेकर वर्षों से घर के लिए भटका रही आम्रपाली कंपनी पर मंगलवार को सख्त टिप्पणी करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आम्रपाली की नोएडा, ग्रेटर नोएडा की रियल स्टेट परियोजनाओं में बड़ी धोखाधड़ी हुई है। कोर्ट किसी को नहीं छोड़ेगा। एक एक पाई वसूल लेगा और दोषियों का पता लगाकर दंडित किया जाएगा।
कोर्ट ने आम्रपाली समूह की कंपनियों का नये सिरे से फॉरेंसिक आडिट कराने का संकेत दिया और परेशान होम बायर्स के प्रति चिंता जताते हुए कहा कि उन्हें अपना घर जरूर मिलना चाहिए। उधर दूसरी ओर नेशनल बिल्डिंग कांस्ट्रेक्शन कारपोरेशन (एनबीसी) ने आम्रपाली की अधूरी परियोजनाओं को पूरा करने की योजना कोर्ट में पेश की। इसमें 8500 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
गुरुवार को होगी सुनवाई 
कोर्ट ने एनबीसीसी से कहा कि वह पूरा प्रोजेक्ट अपने हाथ में ले ले। प्रोजेक्ट पूरे करने के लिए कोर्ट पैसे का इंतजाम करके उसे देगा। उसे अपना पैसा नहीं लगाना होगा। एनबीसीसी ने रिपोर्ट में परियोजनाओं को ए बी सी तीन श्रेणियों में बांटते हुए उन्हें पूरा करने का समय भी रिपोर्ट में दिया है। मामले में गुरुवार को फिर सुनवाई होगी।
आम्रपाली कंपनी के प्रति नाराजगी जताते हुए ये सख्त टिप्पणियां न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा व न्यायमूर्ति यूयू ललित की पीठ ने ये होम बायर्स की याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान कीं। पिछली सुनवाई पर कोर्ट ने आम्रपाली कंपनी के सभी वर्तमान और पूर्व निदेशकों की निजी संपत्तियों और खातों का ब्योरा तलब किया था। सबके खाते भी कोर्ट के आदेश पर सील हैं।
बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी हुई है
मंगलवार को कंपनी के कुछ पुराने निदेशकों की ओर से पेश वकीलों ने कोर्ट के एकतरफा आदेश पर ऐतराज जताए जाने और उनका कंपनी से कोई लेना देना नही होने की बात कहने पर कोर्ट ने कहा कि बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी हुई है। अगर उस पैसे से किसी अन्य की फंडिंग हुई है तो वो भी पता लगा लिया जाएगा और फिर वो व्यक्ति भी मुश्किल में पड़ेगा। एक एक दोषी को ढूंढ कर दंडित किया जाएगा। कोर्ट ने पूर्व निदेशकों के वकीलों से कहा कि वे मामले का स्वतंत्र एजेंसी से फारेंसिक आडिट कराएंगे और उसके बाद ही ये देखा जाएगा कि कौन दोषी है और कौन नहीं। अभी कोर्ट किसी को क्लीनचिट नहीं दे सकता।
बहुत से लोग पर्दे के पीछे हो सकते हैं
कोर्ट ने कहा कि अगर सौ लोग दोषी होंगे तो वे अंदर जाएंगे। बहुत से लोग पर्दे के पीछे हो सकते हैं। ऐसे किसी को नहीं छोड़ सकते। ऐसे में अगर कोई बीच में आता है तो उसकी हमें परवाह नहीं।
आप लोग भरोसे लायक नहीं
आम्रपाली की ओर से परियोजनाओं को पूरा करने की योजना की दलील दिये जाने पर कोर्ट ने कहा कि आप लोग भरोसे लायक नहीं है। 2011-12 की परियोजना है और अब 2018 चल रहा है लेकिन घर अभी तक नहीं मिला। आम्रपाली की ओर से पैसा एकत्र करने के लिए बेची जा सकने वाली संपत्तियों का ब्योरा दिया गया जिस पर कोर्ट ने उनके वकील गौरव भाटिया से कहा कि बगैर देनदारियों की संपत्तियों की जो सूची दी गई है उसमें स्ट्रेस सेल का मूल्यांकन भी बताया जाए साथ ही नोएडा ग्रेटर नोएडा अथारिटी का कितना बकाया है ये भी बताया जाए।
फॉरेंसिक आडिट के लिए मांगा नामों का सुझाव
आम्रपाली की 46 कंपनियों का फॉरेंसिक ऑडिट कर रही कंपनी पर बैंक आफ बड़ौदा के वकील एएसजी मनिंदर सिंह द्वारा हितों के टकराव का मुद्दा उठाए जाने पर कोर्ट ने उनसे स्वतंत्र फारेंसिक आडिट के लिए नाम सुझाने को कहा है।
आम्रपाली की संपत्ति नीलाम करके प्रोजेक्ट पूरे किये जाएं
खरीदारों के वकील एमएल लाहौती ने कोर्ट से कहा कि यूनीटेक की तरह कोर्ट कमेटी गठित करे जो आम्रपाली की देनदारी से मुक्त संपत्तियों को बेंच कर पैसा एकत्र करे और फिर उस पैसे से एनबीसीसी अधूरी परियोजनाएं पूरी करे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article आरपी सिंह ने की संन्यास की घोषणा
Next Article US ओपन 2018 : रोजर फेडरर की सबसे बुरी हार, खुद बताई हारने की वजह

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

तमिलनाडु के ‘थलाइवर’ बने विजय, मोदी-राहुल समेत दिग्गजों ने दी नये मुख्यमंत्री को बधाई
national
May 10, 2026
मुंबई में प्रेक्षाध्यान जन-जागृति अभियान को मिल रही शानदार सफलता
social
May 10, 2026
वरुण धवन और पूजा हेगड़े की जबरदस्त केमिस्ट्री ने ‘तेरा हो जाऊं’ को बना दिया इंटरनेट का नया लव एंथम
entertainment
May 10, 2026
ज्ञान की आराधना है विशिष्ट साधना : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण
social
May 10, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?