सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: US Open 2019: पहले सेट में रोजर फेडरर को मात देकर चौंकाया, कड़ी टक्कर देकर हारे सुमित नागल
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

US Open 2019: पहले सेट में रोजर फेडरर को मात देकर चौंकाया, कड़ी टक्कर देकर हारे सुमित नागल

Last updated: August 27, 2019 10:34 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

न्यूयॉर्क:अमेरिका में चल रहे यूएस ओपन में मंगलवार को तीसरी वरीयता प्राप्त स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने भारतीय क्वालिफायर सुमित नागल को हरा दिया। फेडरर ने यह मुकाबला 4-6, 6-1, 6-2, 6-4 से जीत लिया। नागल ने टेनिस स्टार फेडरर को पहले सेट में 6-4 से हरा दिया था। मैच के बाद फेडरर ने कहा, ‘टफ मैच था। अच्छे फोरहैंड्स दिखाए। वे अच्छे खिलाड़ी हैं। उनकी अच्छी तकनीक है। फेडरर 20 बार ग्रैंड स्लैम चैम्पियन हैं। उधर, नागल का पहला ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट है।’
पहला सेट हारने के बाद फेडरर ने मैच में वापसी की। उन्होंने दूसरा सेट 6-1 और तीसरा सेट 6-2 से जीत लिया। चौथे सेट में नागल ने वापसी की। वे एक समय 4-4 से फेडरर के बराबर थे, लेकिन स्विस खिलाड़ी ने अपने अनुभव का फायदा उठाते हुए नागल को 6-4 से हरा दिया। सुमित ने ब्राजील के जोआओ मेनेजेस को 5-7, 6-4, 6-3 से हराकर मुख्य दौर के लिए क्वालिफाई किया था।
प्रजनेश भी पहले दौर में हारे
इससे पहले सोमवार देर रात भारत के प्रजनेश गुणेश्वरन को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें वर्ल्ड नंबर-5 रूस के दानिल मेदवेदेव ने 6-4, 6-1, 6-2 से हराया।
सुमित 10 साल की उम्र में भूपति के एकेडमी में गए थे
सुमित हरियाणा के झज्जर जिले के छोटे से गांव जैतपुर से हैं। वे दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रहे महेश भूपति को अपना मेंटोर मानते हैं। सुमित कहते हैं- ‘भूपति मेरे मेंटर हैं और हमेशा रहेंगे। मैं करीब 10 साल का था, तब उनकी एकेडमी में पहली बार गया था। उन्होंने मेरे खेल को निखारा। उन्होंने ही मुझे स्पॉन्सर भी किया था।’ सुमित बचपन फेडरर की स्टाइल कॉपी किया करते थे। फेडरर के खिलाफ मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने नागल को शुभकामनाएं दी थीं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article टीम इंडिया को धौनी के बिना खेलने की आदत डालनी होगी : गांगुली
Next Article तारों में उलझकर प्लेन क्रैश, 6 यात्री बाल-बाल बचे
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

‘प्रताप’ का नया गाना ‘मैं वापस आऊंगा’, यादों, प्यार और लौटने के वादे के एहसास को करता है बयां
entertainment
November 4, 2026
बिरला स्टूडियोज़ ने कार्तिक आर्यन स्टारर और कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म ‘लड़ाकू’ की रिलीज़ डेट 18 जून 2027 घोषित की!
entertainment
November 4, 2026
पीएम अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना फिर शुरू कराने की मांग, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
state
November 4, 2026
Birthday Special: ‘कृष्णावतारम’ से चमकी सिद्धार्थ गुप्ता की किस्मत, 2026 में बने सबके चहेते सितारे
entertainment
November 4, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?